Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सेट पर चल रही तोड़फोड़, क्या बंद होने वाला है शो? जानिए सच

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसायटी के सेट पर भारी तोड़फोड़ के वायरल वीडियो ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को डरा दिया है. क्या सच में शो बंद होने वाला है? जानिए क्या है पूरी सच्चाई.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 17 सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहा है. इस शो की जान है 'गोकुलधाम सोसायटी', जहां जेठालाल, भिड़े, पोपटलाल और दयाबेन जैसे सभी लोग रहते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को डरा दिया है. इस वीडियो में गोकुलधाम सोसायटी के सेट पर बहुत बड़ी तोड़फोड़ होती दिख रही है. चारों तरफ मजदूर काम कर रहे हैं और सेट को लकड़ियों से ढक दिया गया है. इसे देखकर फैंस परेशान हो गए कि क्या गोकुलधाम सोसायटी हमेशा के लिए खत्म की जा रही है और क्या यह शो बंद होने वाला है?

TMKOC Viral Video: क्या सच में शो बंद हो रहा है?

वीडियो के वायरल होते ही फैंस तरह-तरह के सवाल पूछने लगे. लेकिन अब फैंस को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके पूरा सच बता दिया है. उन्होंने साफ किया है कि गोकुलधाम सोसायटी को तोड़ा नहीं जा रहा है, बल्कि उसकी मरम्मत यानी 'रेनोवेशन' किया जा रहा है.

Asit Kumar Modi Reaction: प्रोड्यूसर ने बताई पूरी सच्चाई

असित कुमार मोदी ने वीडियो में आकर कहा, "देखिए, जो कुछ भी हो रहा है, वो अच्छे के लिए हो रहा है. हमारी गोकुलधाम सोसायटी का रेनोवेशन हो रहा है. कुछ दिनों के बाद आप अपनी पसंदीदा सोसायटी को बिल्कुल नए रंग-रूप और नए अवतार में देखेंगे."

वीडियो में असित मोदी खुद इंजीनियरों और मजदूरों के पास जाकर काम का जायजा लेते और उन्हें ध्यान से काम करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं.

Gokuldham Society New Look: रेनोवेशन के बाद क्या बदलेगा?

गोकुलधाम सोसायटी के सेट को अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और सुंदर लुक दिया जा रहा है. सेट की दीवारों और अलग-अलग हिस्सों को नया डिजाइन मिलेगा, ताकि टीवी पर देखने में यह और भी मजेदार लगे. हालांकि, सोसायटी का पुराना अंदाज पूरी तरह से नहीं बदला जाएगा. वैसे, शो में पहले भी एक बार पूरी सोसायटी को नया रंग-रूप दिया गया था, जिसे कहानी में भी दिखाया गया था.

अब फैंस यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि रेनोवेशन के बाद जेठालाल की गोकुलधाम सोसायटी कितनी बदल जाती है.

यह भी पढ़ें: बाघा से धोखा मिलते ही इस शख्स ने बावरी को किया शादी के लिए प्रपोज, गोकुलधाम वालों ने कहा ये

यह भी पढ़ें: TMKOC के ‘तारक मेहता’ शैलेश लोढ़ा ने धूमधाम से की बेटी स्वरा की शादी, फैंस पूछने लगे- जेठालाल कहां हैं?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >