Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोगी ने 17 साल बाद जेठालाल और बबीता जी के शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वे जा रहे ऐसा…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भूतनी वाला एपिसोड चल रहा है. इसमें गोकुलधाम वाले एक बंगले में फंस गए हैं, जिसमें चकोरी नाम की भूत है. हालांकि लेटेस्ट ट्रैक से जेठालाल और बबीता जी गायब है. जिसके बाद रूमर्स उड़ने लगे कि क्या दोनों ने शो छोड़ दिया है. अब गोगी की भूमिका निभाने वाले समय शाह ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय से चलने वाले शो में से एक रहा है. दिलीप जोशी जेठालाल का मुख्य किरदार निभाते हैं. कहानी गोकुलधाम सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भिड़े, बबीता जी, अय्यर, सोढ़ी, पोपटलाल, माधवी भाभी, अंजलि भाभी, तारक मेहता जैसे किरदार हैं, जो दर्शकों को खूब हंसाते हैं. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड से मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी गायब है. जिसके बाद ऐसी रूमर्स फैलने लगी कि क्या दोनों मे 17 साल बाद शो छोड़ दिया है. अब समय शाह ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

जेठालाल और बबीता जी के शो छोड़ने पर क्या बोले गोगी

दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने की अफवाहों पर गोगी की भूमिका निभाने वाले समय शाह ने टेली चक्कर संग बात की. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वे जा रहे हैं… ये सब अफवाहें हैं.” अभिनेता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वह शो को इतना प्यार मिलने से काफी उत्साहित और खुश हैं. उन्होंने कहा कि शो का एजेंडा लोगों को हंसाना है और सालों से वे कुछ रोमांचक एपिसोड और ट्रैक देने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेटिंग बहुत उत्साहजनक है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रहेगा.

असित कुमार मोदी ने कही ये बात

जैसे ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा नंबर वन पर पहुंचा, निर्माता असित मोदी ने सभी फैंस का दिल से शुक्रिया किया. उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, ”दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद कि उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को फिर से नंबर वन पर ला दिया. आपके प्यार के वजह से टीआरपी चार्ट में ये उछाल दिखा है. हमेशा साथ बने रहिए, हंसते रहिए और देखते रहिए.” लेटेस्ट एपिसोड हॉरर ट्रैक है, जिसमें चकोरी नाम की भूतनी गोकुलधाम सोसाइटी वालों को डरा रही है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान की भूमिका निभाने पर रोहित पुरोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके रिश्ते कई…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >