TMKOC: जेठालाल की दुकान गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में ऐसे हुई थी नट्टू काका की एंट्री, फिर घनश्याम नायक को मिला ये रोल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम घनश्याम नायक दर्शकों को याद होंगे. शो में नट्टू काका का रोल पहले घनश्याम नायक निभाते थे. हालांकि आप ये नहीं जानते होंगे कि इस भूमिका के लिए पहले एक्टर को चुना नहीं गया था.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 16 साल से ज्यादा हो गया है और फिर भी इसे दर्शक देखना पसंद करते हैं. दर्शक इस शो से काफी ज्यादा जुड़ गए है और तभी इसकी लोकप्रियता खत्म नहीं हुई है. हालांकि अबतक कई नये स्टार्स इसका हिस्सा बन गए है और कुछ कलाकार शो से अलग हो चुके हैं. आज हम आपको एक्टर घनश्याम नायक के बारे में बताएंगे, जो शो में नट्टू काका का रोल निभाते थे.

नट्टू काका के किरदार के लिए घनश्याम नायक नहीं थे पहले पसंद

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फेम घनश्याम नायक उर्फ ​​नट्टू काका का 3 अक्टूबर 2021 में निधन हो गया था. कैंसर से उनकी जान गई थी. घनश्याम ने नट्टू काका के रोल में काफी शानदार काम किया था. शो में अब ये भूमिका किरण भट्ट निभाते हैं. हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि एक्टर को शुरू में शो में नटू काका की भूमिका निभाने के लिए नहीं चुना गया था? उन्हें किसी और रोल के लिए साइन किया गया था.

ऐसे हुई थी गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में नट्टू काका की एंट्री

दरअसल, नट्टू काका का किरदार पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नहीं था. दिलीप जोशी जो जेठालाल का रोल निभाते हैं, उन्होंने ही नट्टू जैसा कोई किरदार रखने के लिए असित मोदी को आइडिया दिया था. दिलीप ने घनश्याम नायक का नाम इस रोल को निभाने के लिए बताया था. उसके बाद तो गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करने वाले नट्टू काका की एंट्री हुई. बता दें कि घनश्याम ने करीब 100 गुजराती और हिंदी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा एक्टर ने 350 टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं.

Also Read- TMKOC: ‘जेठालाल…वजन कम हो गया?’ जब PM मोदी ने दिलीप जोशी को देखकर पूछा था ये सवाल, जानें पूरा किस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >