Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दयाबेन हैं प्रेग्नेंट, बेबी बंप देख फैंस दे रहे हैं बधाईयां

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटोज में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट दिखाई दे रही है.

कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के हर किरेदार को दर्शक काफी पसंद करते है. सभी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी और दिशा वकानी की जोड़ी को भी दर्शकों का ढ़ेर सारा प्यार मिलता है. शो में जेठालाल-बबीता जी की जोड़ी, चंपलचाचा-जेठालाल की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसाते हैं.

इस शो में पिछले लंबे समय से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी दूर है. हालांकि उनके फैंस आज भी उन्हें हर पल याद करते है. उनके ऑनस्क्रीन पति जेठालाल और गोकूलथाम सोसाईटी के सभी मेंबर्स उन्हें याद करते रहते हैं. दिशा को शो छोड़े 4 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के कारण साल 2017 में शो से ब्रेक लिया था. बाद में वह कभी वापस ही नहीं आई.

https://www.instagram.com/p/CXVezq9MBGe/

अब दिशा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही है. फोटो में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है. इस तसवीर के सामने आने से फैंस ऐसा क्यास लगा रहे हैं, कि क्या दयाबेन दूसरी बार मां बनने वाली है. कई फैंस तो उन्हें बधाई भी देते दिखाई दे रहे हैं.

Also Read: Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah की सोनू ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखी बेहद दिलकश, फैंस बोले- उफ! आपकी अदा…

दरअसल दिशा वकानी के एक फैन पेज ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. जिसमें वह प्रेग्नेंट दिखाई दे रही है. तस्वीर में दिशा के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं. यह फोटो किसी फंक्शन के है. इस तसवीर पर दिशा के फैंस जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बधाई हो दयाबेन जी…तो इसी वजह से आप शो में नहीं आ रही थी…आपकी डिलवरी डेट कब है. हालांकि इस पोस्ट से ये साफ नहीं हो रहा कि ये फोटो लेटेस्ट है या नहीं.

आपको बता दें कि दिशा वकानी पिछले दिनों जेठालाल की बेटी के शादी में भी शामिल नहीं हुई थी. ऐसे में अब फैंस ऐसी क्यास लगा रहे हैं कि शायद दिशा प्रेग्नेंसी के कारण शादी में शरीक नहीं हुई. दिशा वकानी ने साल 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था. उनके बेटी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पर्पल आउटफिट में ‘अंजलि भाभी’ ने दिए दिलकश पोज, फैंस बोले- मिलियन डॉलर स्माइल

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >