Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े ने शो की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- टॉप पर रहना एक…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले दो हफ्तों से टीआरपी चार्ट पर टॉप में बना हुआ है. कॉमेडी ड्रामा ने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़ दिया है. अब भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय और सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. शो की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट पर इतिहास रचते हुए ये सीरियल लगातार दो हफ्तों से टॉप पर बना हुआ है. इसने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और उड़ने की आशा जैसे शोज को पछाड़ दिया. इस ब्लॉकबस्टर सफलता का मंदार चंदवादकर उर्फ ​​भिड़े ने जश्न मनाया.

मंदार चंदवाडकर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ब्लॉकबस्टर सफलता को किया सेलिब्रेट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता मंदार चंदवाडकर ने पिंकविला के साथ बातचीत में टीआरपी सफलता को सेलिब्रेट किया. उन्होंने बताया कि वह इस जर्नी को संजोते हैं और टीम किस तरह से मनोरंजन के लिए प्रतिबद्ध है. मंदार चंदवाडकर ने बताया, “चार्ट में टॉप पर रहना हमेशा एक अद्भुत एहसास होता है, खासकर ऐसे समय में जब सफलता को अक्सर संख्याओं में मापा जाता है, लेकिन मेरे लिए, यह वह यात्रा है, जिसे मैं वास्तव में संजोता हूं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक आनंददायक जर्नी रही है, जो अनगिनत चेहरों पर मुस्कान लाती रही है. मुझे पूरी उम्मीद है कि यह उसी प्यार और खुशी के साथ आगे बढ़ती रहेगी. एक टीम के रूप में, हम अपने वफादार दर्शकों का ईमानदारी और दिल से मनोरंजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

टीआरपी चार्ट में टॉप पर बनी है तारक मेहता का उल्टा चश्मा

वीक 25 की टीआरपी रिपोर्ट 3 जुलाई को जारी की गई. इस चार्ट पर पहला स्थान तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हासिल किया और इसे 2.3 रेटिंग मिली. शो लगातार दूसरी बार पहले स्थान पर रहा. कई हफ्तों तक अनुपमा, उड़ने की आशा और ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर एक स्थान पर रहे थे. तारक मेहता का उल्टा चश्मा का प्रीमियर 2008 में हुआ था और इसके बाद से यह दर्शको का फेवरेट बना हुआ है. इसमें दिलीप जोशी, अमित भट्ट, मंदार चंदवाडकर, सोनालिका जोशी, मुनमुन दत्ता जैसे कलाकारों की टोली है.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के तुरंत बाद क्यों पराग त्यागी कुत्ते को घुमाने ले गए थे बाहर, करीबी दोस्त बोले- एक समय में डर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >