Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने ‘टप्पू’ भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता संग सगाई पर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब कुछ बहुत अचानक हुआ था

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता’ के पुराने टप्पू भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता संग अपनी सगाई की वायरल अफवाह पर सफाई दी है. जानें क्या कहा एक्टर ने और कैसे उनकी मां की प्रतिक्रिया ने सबको चौंका दिया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी इतिहास के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शोज में से एक है. 2008 में शुरू हुए इस शो ने कई किरदारों को घर-घर में पहचान दिलाई. शो छोड़ चुके कलाकारों की चर्चा भी लगातार होती रहती है. ऐसे ही कलाकार रहे भव्य गांधी, जिन्होंने करीब 9 साल तक टप्पू का रोल निभाया था.

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर भव्य और बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता की सगाई की अफवाह ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वडोदरा में होने वाली कथित सगाई की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया था. अब भव्या गांधी ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा था.

भव्य ने बताया कैसे फैली अफवाह?

हिंदी रश को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में भव्य ने बताया कि जिस समय ये खबर फैली, एक शख्स ने उनकी मां को फोन कर इस बारे में पूछा. इस पर उनकी मां बेहद नाराज हो गई थीं.

भव्य ने कहा, “मां ने फोन पर ही उस व्यक्ति को डांट दिया और कहा कि आप क्या बात कर रहे हैं, जरा सोचिए. ये खबर इतनी अचानक आई थी कि हम खुद हैरान रह गए थे. इसमें जरा भी सच्चाई नहीं थी. समझ नहीं आया कि ये बात आखिर आई कहां से.”

“मुनमुन को दीदी की तरह मानता हूं”

इसके साथ ही भव्य ने साफ कहा कि वह मुनमुन दत्ता को अपनी बड़ी बहन की तरह देखते हैं और उनसे काम के दौरान काफी कुछ सीखा है. बता दें कि भव्या साल 2008 में शो का हिस्सा बने थे और 2017 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था.

पहले भी दी सफाई

इससे पहले भी एक बार उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जिस टप्पू की बात लोग कर रहे थे, वह वो नहीं थे. उस समय उनकी मां और उन्हें लगातार फोन आ रहे थे, जिसके बाद उन्हें सभी को समझाना पड़ा था. उन्होंने कहा था, “मुझे सबको बताना पड़ा कि हैं मैंने वह किरदार निभाया था, लेकिन सगाई करने वाला मैं नहीं हूं.”

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुनमुन दत्ता नहीं थीं ‘बबीता जी’ की पहली पसंद, आत्माराम भिड़े ने 17 साल बाद किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >