Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस करने वाली थी सुसाइड, जानें नाम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टीवी पर 17 साल पूरे हो चुके हैं. बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी का रोल निभा चुकीं मोनिका भदौरिया अब शो का हिस्सा नहीं हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह सुसाइड करना चाहती थीं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 17 साल टीवी पर हो गए है. असित मोदी के शो में इन 17 सालों में कई कलाकार बदल गए, लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी है, जो अभी तक शो का हिस्सा बने हुए है. शो में बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी का किरदार मोनिका भदौरिया ने कई सालों तक निभाया था. हालांकि उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया था. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उनकी लाइफ में एक ऐसा वक्त आया था, जब वह सुसाइड करना चाहती थी.

मोनिका भदौरिया ने कहा- तारक मेहता के मेकर्स ने नहीं किया सपोर्ट

मोनिका भदौरिया ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर बिताए गए अपने दिनों को नरक बताया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी मां का कैंसर का जब इलाज चल रहा था तब मेकर्स उनका सपोर्ट नहीं कर रहे थे. एक्ट्रेस ने कहा, मैं पूरा रात हॉस्पिटल में बिताती थी और वह मुझे सुबह शूट के लिए बुला लेते थे. जब मैं उनसे कहती कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं, तब वह मुझे आने के लिए मजबूर करते थे. सबसे बुरा तब होता जब मैं आती और मेरे पास शूट करने के लिए कुछ नहीं होता.

मोनिका को आया था सुसाइड करने का ख्याल

पिंकविला संग एक इंटरव्यू में मोनिका भदौरिया ने बताया था, मैंने अपनी मां और दादी को बहुत कम समय में खो दिया था. दोनों मेरी जिंदगी के मजबूत स्तंभ थे. मैं इस लॉस से डील नहीं कर पा रही थी और मुझे लग रहा था कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई. इस दौरान मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर रही थी, जो मेरे लिए मानसिक रूप से बहुत तकलीफदेह था. इन सब दर्द और सोचों ने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं आत्महत्या कर लूं. तारक मेहता के मेकर्स ने कहा, उसके पिता मर गए और हमने पैसे दिए. हमने उसकी मां के इलाज के लिए पैसे दिए. इन बातों ने मुझे अंदर तक तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें– Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- सेट पर आप फील कर सकते थे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >