Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : इस वजह से सलमान खान से नाराज हैं 'बबीता जी', Bigg Boss 14 को लेकर कही ये बात

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, babita ji, munmun dutta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से फेमस हुईं बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं. अपनी तसवीरों से चर्चा में रहनी वाली मुनमुन इस बार अपने ट्वीट को लेकर खबरों में हैं. एक्ट्रेस ने बिग बॉस-14 (Bigg Boss 14) को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लिखा है, जो वायरल हो रहा है. इस ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि वो सलमान खान (Salman Khan) और शो के मेकर्स से काफी नाराज हैं.

दरअसल, बिग बॉस 14 में इन दिनों दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. बिग बॉस के घर में राखी सावंत लगातार अपने प्यार का इजहार अभिनव शुक्ला से करती दिखी. इसको लेकर अभिनव की पत्नी और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के बीच तू-तू, मैं-मैं भी हुई. जिसके बाद बिग बॉस के वीकेंड में सलमान खान ने राखी सावंत को सपोर्ट किया और अभिनव शुक्ला पर निशाना साधा.

इस बात पर मुनमुन काफी नाराज है और उन्होंने इसे लेकर कई ट्वीट किए. उन्होंने लिखा कि अभिनव और रुबीना को देखकर दुख होता है. इस एपिसोड में दोनों को कैसे नीचा दिखाया गया. साफ दिख रहा है कि राखी के कारण अभिनव सहम गया है, लेकिन राखी को ज्यादा नहीं बोला गया. यह सबकुछ एंटरटेनमेंट नहीं हो सकता.

एक्ट्रेस एक और ट्वीट में लिखती है, बिग बॉस के घर में सिर्फ निक्की तंबोली बदतमीज नहीं बल्कि कई सदस्य हैं. जिनको लगातार अनदेखा किया जा रहा है. उन सभी को भी समाव रूप से डांटा जाना चाहिए था. वहीं, मुनमुन ने एक अन्य ट्वीट में विकास गुप्ता और राहुल वैद्य को राखी का समर्थन करने पर भी आढ़े हाथों लिया.

गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता सिर्फ रील ही नहीं रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. उनकी हर तसवीर मिनटों में वायरल हो जाती है. इंस्टाग्राम पर वो अक्सर अपनी खूबसूरत औऱ बोल्ड तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. कभी शिमरी ड्रेस, कभी एथनिक तो कभी बैकलेस ड्रेस में वो फोटो पोस्ट अपने चाहने वालों को मदहोश कर देती है.

Also Read: रणवीर सिंह ने पहना सस्ता हुडी, तो दीपिका ने कैरी किया 2 लाख का हैंडबैग

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >