Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फाइनली, बबीता जी ने शो छोड़ने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अफवाहें हमेशा सच नहीं होती

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कुछ एपिसोड से बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता नजर नहीं आ रही. इस वजह से दर्शकों को लगा कि उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया. अब एक्ट्रेस ने सारी अफवाहों पर रिएक्ट किया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर एक का स्थान हासिल कर लिया. शो ने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को भी पीछे छोड़ दिया. शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ समय से बबीता जी, जेठालाल नजर नहीं आ रहे. जिसके बाद उनके शो छोड़ने की अटकलें तेज हो गई. फैंस घबरा गए कि कहीं उनके दोनों फेवरेट स्टार्स ने सीरियल को अलविदा तो नहीं कह दिया. अब एक्ट्रेस ने सारी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया.

मुनमुन दत्ता ने तारक मेहता शो छोड़ने की अफवाहों पर रिएक्ट किया

मुनमुन दत्ता के फैंस को जानकर खुशी होगी कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को अलिवदा नहीं कह रही. उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, अफवाहें हमेशा सच नहीं होती. वीडियो में एक्ट्रेस शो के लिए शूटिंग करते दिख रही है. उन्होंने व्हाइट एंड ब्लैक कलर का जंपसूट पहना हुआ है और वह अपने गोकुलधाम वाले घर में शूटिंग करते दिख रही है. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं.

वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

मुनमुत दत्ता के लेटेस्ट वीडियो पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुनमुन जी वापस आ गई. एक यूजर ने लिखा, आपने सारे अफवाहों को करारा जवाब दे दिया. एक यूजर ने लिखा, आखिरकार बबीता जी आप वापस आ गई. एक यूजर ने लिखा, आ गई आप. एक यूजर ने लिखा, मुझे पता था कि आप कहीं नहीं गई.

जानें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में क्या दिखाया जा रहा

शो में दिखाया जा रहा है कि गोकुलधाम सोसाइटी के लोग एक पिकनिक पर गए है, जहां उस बंगले पर भूत का साया है. इस बात से सारे लोग अनजान है. हालांकि पोपटलाल उस भूतनी से मिल चुके हैं, लेकिन उसे लगता है कि वह कोई नॉर्मल लड़की है. जबकि भिड़े से भूतनी ने कपड़े धुलवाए है.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >