TMKOC: बबीता जी का हुआ एक्सीडेंट, वेकेशन मनाने गई एक्ट्रेस के साथ जर्मनी में हुआ हादसा, जानें क्या हुआ

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो काफी लोकप्रिय है. शो में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने फैंस को एक अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) निभाती है. उनसे जुड़ी एक खबर सुनने में आ रही है, जिसे जानकर फैंस थोड़े परेशान हो जाएंगे. मुनमुन जर्मनी वेकेशन के लिए गई थी और वहां पर उनके साथ एक्सीडेंट हो गया.

मुनमुन दत्ता का हुआ एक्सीटेंड

दरअसल, मुनमुन दत्ता जर्मनी में घूमने गई है और वहां से वो लगातार तसवीरें शेयर कर फैंस को अपडेट दे रही है. इस बीच एक्ट्रेस के साथ बड़ा हादसा हो गया और इस वजह से उन्हें अब घर लौटना पड़ा. उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा, जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था.मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है. इसलिए मुझे अपनी ट्रिप बीच में खत्म करके वापस लौटना पड़ा.

मुनमुन दत्ता ने शेयर किया था ये तसवीर

मुनमुन दत्ता ने स्विट्जरलैंड से अपनी दिलकश तसवीरें शेयर की थी. दो दिन पहले ही एक्ट्रेस स्विट्जरलैं से जर्मनी गई थी. उन्होंने फैंस के साथ इस ट्रिप की तसवीरें शेयर की थी. उन्होंने कॉफी पीते हुए अपनी फोटो पोस्ट की. इसके अलावा मुनमुन ने विंटर लुक शेयर किया था, जिसमें वो स्वेटर, मफलर पहने खूबसूरत वादियां एंजॉय करती दिखी थी.

अमित भट्ट को लगी थी चोट

कुछ दिन पहले सुनने में आया था कि पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बापूजी यानी अमित भट्ट को सेट पर शूटिंग करते वक्त चोट लग गई थी. एस सीन में दौड़ना था और वो इसे करते हुए गिर पड़े. उन्हें चोट लग गई. जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी थी. मेकर्स ने भी उन्हें आराम करने के लिए कहा था.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘सोनू’ का नया घर है बेहद खूबसूरत, इसकी कीमत जानकर आप हो जाएंगे शॉक्ड!

मुनमुन दत्ता के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स

मुनमुन दत्ता के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और उन्हें इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. मुनमुन एक शुरुआत से शो से जुड़ी हुई है और अब तो उनकी काफी पहचान हो गई है. एक्ट्रेस की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >