Munmun Dutta: ऐसा क्या हुआ जो पैपराजी पर भड़क गई बबीता जी, फोटोग्राफर्स की लगाई क्लास, जानिए पूरा मामला

Munmun Dutta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को आज कौन नहीं जानता. शो की वजह से आझ वो हर घर में पहचान जानी जाती है. एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी की क्लास लगाते दिख रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लोगों को जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी सबसे ज्यादा पसन्द आती है. बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता काफी लंबे समय से शो से जुड़ी हुई है. हाल ही में एक्ट्रेस एक अवॉर्ड फंक्शन इवेंट में नजर आई. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसपर मुनमुन नाराज हो गई. उन्होंने पैपराजी की जमकर क्लास लगा दी.

पैपराज पर भड़की मुनमुन दत्ता

दरअसल, मुनमुन दत्ता आईटीए अवॉर्ड नाइट में नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर पोज देने के बाद मीडिया से बातचीत की. एक्ट्रेस ने पैपराजी के बेहूदा कमेंट्स पर उन्हें फटकार लगाई. विरल भयानी ने एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो कहती दिख रही है, ‘ये जो पीछे से कमेंट करते हैं ना, जो सुनाई देता है बाद में उनके वीडियोज में, वो भी जरा कमेंट करना बंद करें. बेहूदा जो पीछे से कमेंट्स करते है. वो कम्युनिटी ऐसी हो गई है आजकल.’

यूजर्स बोले- सही कहा मुनमुन जी ने

मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कैमरावालों पर बरस पड़ी बबीता जी. एक यूजर ने लिखा, लगता है ब्रेकअप हो गया जेठालाल के साथ. गुस्सा है थोड़ा, माफ कर दो. एक यूजर ने लिखा, सही कहा मुनमुन जी ने. एक यूजर ने लिखा, कौन मुनमुन जी को तकलीफ दे रहा है, सामने आओ.

Also Read: TMKOC: बबीता जी का हुआ एक्सीडेंट, वेकेशन मनाने गई एक्ट्रेस के साथ जर्मनी में हुआ हादसा, जानें क्या हुआ
मुनमुन दत्ता का हुआ था एक्सीडेंट

हाल ही में मुनमुन दत्ता जर्मनी वेकेशन के लिए गई थी, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया था. इस बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए फैंस को बताया था कि, जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था. मेरे बाएं घुटने में चोट लग गई है. इसलिए मुझे अपनी ट्रिप बीच में खत्म करके वापस लौटना पड़ा. हालांकि अब वो बिल्कुल ठीक है. बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 मिलियन लोग फॉलो करते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >