Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 17 साल पूरे होने पर असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन के सबक की विरासत है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. भूतनी ट्रैक भी खूब टीआरपी बटोर रहा है. यह शो बीते 17 सालों से चलता आ रहा है और फैंस इसके एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. अब असित कुमार मोदी ने इस मुकाम तक पहुंचने पर खुशी जाहिर की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल, 4,400 से ज्यादा एपिसोड और अपनी दमदार कहानी के बदौलत तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी दर्शकों का पसंदीदा सीरियल में से एक बना हुआ है. टीआरपी चार्ट इसका सबूत है, यह शो नंबर वन पर है. इसने सभी दिग्गज ड्रामा को पछाड़ दिया है. हास्य, भरोसेमंद किरदारों और सामाजिक रूप से जागरूक कहानी के अपने अनूठे मिश्रण के साथ शो ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. अब असित कुमार मोदी ने इस पर बात की.

17 साल से चल रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर क्या बोले असित कुमार मोदी

17 साल की इस सफलता को लेकर असित कुमार मोदी ने मनी कंट्रोल संग बात करते हुए कहा, “तारक मेहता का उल्टा चश्मा सिर्फ एक शो नहीं है, यह एक टीम प्रयास है, एक सपना है, जिसे सबने मिलकर पूरा किया है.” प्रोड्यूसर ने आगे कहा, “मैं मूल्यों में निहित कहानी कहने की शक्ति में विश्वास करता हूं और यह सब हमारे लेखकों, कलाकारों, क्रू और हमारे दर्शकों के प्यार के समर्पण के बिना संभव नहीं होता. 17 साल बाद, TMKOC सिर्फ एक शो नहीं है, यह हंसी, प्यार और जीवन के सबक की विरासत है, जो उम्र और भाषा से परे है. यह टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समान रूप से ट्रेंड करना जारी रखता है. यह भारतीय कहानी कहने का एक शानदार उदाहरण है.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा मुंबई की काल्पनिक गोकुलधाम सोसाइटी में सेट एक हल्के-फुल्के सिटकॉम के रूप में शुरू हुआ. इसमें जेठालाल, भिड़े, अय्यर, रोशन सिंह सोढ़ी, पोपटलाल, बापूजी, टप्पू सेना, माधवी भाभी, रोशन भाभी, अंजलि और बबीता जी जैसे कलाकार शामिल हुए. उनकी जुगलबंदी और कॉमेडी दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट ट्रैक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट ट्रैक खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें भूतनी वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है. जहां मेहता साहब के बॉस के बंगले पर सभी गोकुलधाम सोसाइटी वाले छुट्टियां मनाने जाते हैं. उनका पाला यहां चकोरी नाम की भूतनी से होता है. हालांकि पोपटलाल पहले तो उसे खूबसूरत लड़की समझकर अपना दिल दे बैठता है, लेकिन बाद में जब थापा सच्चाई बताता है, तो उसका दिल टूट जाता है.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >