Taapsee Pannu के अलावा बॉलीवुड के इन सितारों ने की थी गुपचुपी शादी, सालों तक किसी को नहीं लगी थी खबर

तापसी पन्नू को लेकर लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी रचा ली है. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब बॉलीवुड में ऐसा हुआ हो, इससे पहले भी कई स्टार्स ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ को काफी सीक्रेट रखा है. यहां तक कि जब उन्होंने शादी भी रचाई तो उसे भी दुनिया वालों को पता नहीं चलने दिया. लिस्ट में अदिति राव हैदरी से लेकर तापसी पन्नू तक शामिल है.

Aditi rao hydari

अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदिति और सिद्धार्थ ने तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुरम में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की. हालांकि, एक दिन बाद इस कपल ने कहा कि उन्होंने एक-दूसरे से सगाई कर ली है. जोड़े ने पहली बार साल 2021 में तमिल-तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ में साथ काम किया और बाद में डेटिंग शुरू कर दी.

Tapsee pannu

तापसी पन्नू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में उदयपुर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो से शादी कर ली है. तापसी और मैथियास ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया. बीते दिनों कपल की वेडिंग का वीडियो भी वायरल हुआ. हालांकि तापसी ने कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है.

Anushka sharma virat

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में गुपचुप तरीके से शादी की थी. उनकी शादी की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था. कपल ने वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

Yami gautam

यामी गौतम
यामी गौतम की फिल्म निर्माता आदित्य धर से शादी 2021 में कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात थी. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर खबर शेयर की थी और खुलासा किया था कि यह एक सीक्रेट शादी थी, जिसमें उनके फैमिली वाले ही शामिल हुए थे.

John abraham

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम ने 3 जनवरी, 2014 को लॉस एंजिल्स में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रूंचाल संग शादी रचाई थी. कपल अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं और ज्यादा फोटोज भी शेयर नहीं करते हैं.

Rani mukerji

रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने भी जब फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा संग शादी रचाई थी, तो ये बात किसी को भी नहीं पता थी. कपल ने 2014 में इटली में आयोजित एक प्राइवेट समारोह में सात फेरे लिए. आज तक, रानी ने शादी की कोई तस्वीर या वीडियो शेयर नहीं किया है, उनकी लवस्टोरी भी रहस्य बनी हुई है.

Also Read- सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं Taapsee Pannu, मैथियास बो संग शादी का वीडियो हुआ LEAK

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >