Karuppu Movie: सूर्या के ‘गॉड मोड’ पर फिदा हुए डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज, बताया ब्लॉकबस्टर

Karuppu: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म देखने के बाद सूर्या के भाई कार्थी और निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की.

Karuppu: साउथ सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन हाउस को कुछ फाइनेंशियल परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से रिलीज एक दिन के लिए टालनी पड़ी. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

कार्थी ने फिल्म को बताया धमाकेदार

फिल्म देखने के बाद सूर्या के भाई और मशहूर एक्टर कार्थी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने चेन्नई के ‘रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स’ में डायरेक्टर आरजे बालाजी और फिल्म की टीम के साथ बैठकर यह फिल्म देखी. फिल्म खत्म होने के बाद कार्थी इतने जोश में थे कि उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखा, “इससे ज्यादा और क्या चाहिए… फिल्म ने तो पर्दे पर धमाका कर दिया है! सूर्या के प्यारे फैंस, अब जमकर पटाखे फोड़ो और जश्न मनाओ.”

निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज भी हुए इंप्रेस

मशहूर निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज ने भी फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने फिल्म को थियेट्रिकल ब्लास्ट यानी सिनेमाघरों में फटने वाला धमाका बताया. कार्तिक ने विशेष रूप से सूर्या की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म में सूर्या का ‘गॉड मोड’ एकदम आग की तरह है. उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह एक जबरदस्त एक्शन-कॉमेडी और पारिवारिक ब्लॉकबस्टर है, जो अब रुकने वाली नहीं है.”

फिल्म में कौन-कौन आया नजर?

फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा आरजे बालाजी, योगी बाबू, जगपति बाबू और कई दूसरे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do: इस वीकेंड फैमिली संग है मूवी देखने का प्लान? Ranchi के इन थिएटर्स में देखें आयुष्मान की रोम-कॉम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >