Surbhi Chandna: टीवी की नागिन सुरभि चंदना ने साड़ी पहन ढाया कहर, शोख अदाएं देख मदहोश हुए फैंस

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपनी अदाओं से फैंस को मदहोश कर देती है. सुरभि के चाहने वाले उनका ग्लैमरस लुक देख दीवाने हो जाते है. एक्ट्रेस ने इस बार अपना देसी अवतार दिखाया है.

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इस बार देसी अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही है. सुरभि क्रीम कलर की साड़ी में कैमरे को देखकर पोज दे रही है. उनकी फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सुरभि चंदना साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही है. फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, नॉट सो साड़ी. इस लुक के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया है और पूरी तरह से देसी अंदाज में दिख रही है.

सुरभि चंदना अपने पल्लू को लहराते हुए फोटोशूट करा रही है. उनके फोटो पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, सुन्दरी नारी. एक और यूजर ने लिखा, स्टनिंग. एक और यूजर ने लिखा, मन्नू शेरगिल आप दिल ले गई.

टीवी की नागिन सुरभि चंदना इन दिनों ‘शेरदिल शेरगिल’ शो में दिख रही है. शो में वो कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर के साथ काम कर रही है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आ रही है.

सुरभि चंदना एथनिक के अलावा वेस्टर्न लुक में भी फोटोज पोस्ट करती रहती है. सुरभि को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. पिछली बार वो टीवी शो नागिन में नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >