Superstar Singer 3 Winner: हजारीबाग के अथर्व की आवाज का फैन बन चुका है ये बॉलीवुड का स्टार, कहा- इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री…

सुपरस्टार सिंगर 3 को इस बार दो-दो विनर मिले हैं. बारह वर्षीय अथर्व बक्शी और वर्षीय अविर्भव ने ट्राफी अपने नाम कर ली. अर्थव हजारीबाग के रहने वाले हैं.

Superstar Singer 3: सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 का फिनाले एपिसोड काफी जबरदस्त और शानदार रहा. फिनाले एपिसोड में सिंगर साधना सरगम, मीत ब्रदर्स, कैलाश खेर जैसे कलाकार शामिल हुए. रियलिटी शो के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब दो कंटेस्टेंट अथर्व बख्शी और अविर्भव विनर बने. दोनों को ट्राफी के साथ-साथ 10-10 लाख रुपये भी मिले. अथर्व ने अपनी गायकी से विक्की कौशल, नेहा कक्कड़, विद्या बालन जैसे सेलेब्स का दिल जीत लिया था. विक्की ने यहां तक कह दिया था कि फ्यूचर में भारतीय संगीत उद्योग गर्व से कहेगा कि हमारे पास अथर्व जैसी महान प्रतिभा है.

हजारीबाग के अथर्व बक्शी ने किस एक्टर को किया था इम्प्रेस

रांची-हजारीबाग के अथर्व बक्शी ने सुपरस्टार सिंगर 3 जीत कर देशभर में झारखंड का नाम रौशन किया है. जब विक्की कौशल और एमी विर्क अपनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ का प्रमोशन करने शो में आए थे, तब अथर्व की आवाज के फैन विक्की बन गए थे. अथर्व ने “तड़प तड़प के इस दिल से” गाने से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने कहा, “अथर्व, तुम बहुत बढ़िया थे. मैं शॉक्ड हो गया. अथर्व, आपने इस गाने को एक और लेवल पर पहुंचा दिया. आपकी सिंगिग ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया. मैं हर एक नोट को फील कर सकता हूं.”

विक्की कौशल ने अथर्व बक्शी को लेकर क्या कहा था?

विक्की कौशल ने अर्थव बक्शी की तारीफ में आगे कहा था, ”मैंने पहले ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया, आपको थैंक्यू. मुझे लगता है कि फ्यूचर में इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री गर्व से कहेगा कि हमारे पास अर्थव जैसा एक ग्रेट सिंगर है.”

अथर्व बक्शी को ट्राफी के साथ और क्या मिला था?

अर्थव को टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बातचीत में अर्थव ने बताया कि उन्हें वो शाहरुख खान, विक्की कौशल और सलमान खान की फिल्मों में अपनी आवाज देना चाहते हैं. इसके अलावा अर्थव ने ये भी बताया कि उन्हें ट्राफी और 10 लाख रुपये के साथ नेहा कक्कड़ की तरफ से 1 लाख का चेक और हर्ष लिम्बाचिया की तरफ से गिफ्ट मिला, जिसमें चॉकलेट था.

Also Read: Superstar Singer 3: हजारीबाग के अथर्व बख्शी की आवाज सुन इस सिंगर के छलक पड़े आंसू, कहा- ईश्वर की आवाज है

Also Read- Superstar Singer 3 के विनर अथर्व बक्शी ने बताया हजारीबाग जाने का प्लान, कहा- ट्रॉफी मिलने के बाद उसे 1 घंटे तक पकड़े हुए था

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >