कपिल शर्मा संग झगड़े के बाद उनके साथ काम नहीं करना चाहते सुनील ग्रोवर? कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अभी तो…

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई जग-जाहिर है. दोनों की लड़ाई ने काफी लाइमलाइट बटोरा था. हालांकि लड़ाई की वजह से वो शो में वापस अभी तक नहीं आए. एक इंटरव्यू में उनसे कपिल शो से दोबारा जुड़ने के बारे में पूछा गया.

द कपिल शर्मा शो से लोकप्रिय हुए अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. सुनील ग्रोवर को फैंस आज भी गुत्थी और मशहूर गुलाटी के रोल में याद रखे हुए है. इन दिनों वो एक नए सिटकॉम ‘यूनाइटेड कच्चे’ को लेकर चर्चा में है. हालांकि एक्टर को फैंस फिर से कपिल शो में दोबारा देखना चाहते है. क्या वो इसमें नजर आएंगे. इसपर कॉमेडियन ने जवाब दिया है.

कपिल शर्मा शो में वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई जग-जाहिर है. दोनों की लड़ाई ने काफी लाइमलाइट बटोरा था. हालांकि लड़ाई की वजह से वो शो में वापस अभी तक नहीं आए. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जब उनसे कपिल शो से दोबारा जुड़ने के बारे में पूछा गया. इसपर कॉमेडियन ने जवाब दिया, अभी तो ऐसा कोई…या तो पूछवालो फिर आप. मैं अभी बिजी हूं और जो कर रहा हूं उसको एंजॉय कर रहा हूं. वो भी बिजी है और और अच्छा काम कर रहे हैं. मैं भी अच्छा काम कर रहा हूं.

जानें क्यों हुई थी कपिल-सुनील के बीच लड़ाई?

सुनील ग्रोवर ने आगे कहा, नॉन-फिक्शन और फिलहाल में फिक्शन सेटअप पसंद कर रहा हूं, एक कलाकार के रूप में नए अनुभव प्राप्त कर रहा हूं. मुझे मजा आ रहा है. अभी ऐसी कोई योजना नहीं है. बता दें कि सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा के साथ फ्लाइट में लड़ाई के बाद 2017 में उन्होंने कपिल का शो छोड़ दिया था. हालांकि दोनों के बीच रिश्ते सुधरे हैं लेकिन उन्होंने शो में वापसी नहीं की है. फिलहाल कॉमेडियन वेब सीरीज यूनाइटेड कच्चे में दिखेंगे, जो जी5 पर 31 मार्च को स्ट्रीम होगी. पिछली बार वो फिल्म गुडबाय में दिखे थे. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. वो काफी फनी और मजेदार वीडियोज फैंस संग पोस्ट करते रहते है.

Also Read: सालों बाद Salman Khan के शादी वाले प्रपोजल पर जूही चावला ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज भी सलमान उन्हें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >