Suniel Shetty On Border 2: सुनील शेट्टी ने जानबूझ कर नहीं देखी बॉर्डर 2, बेटे आहान को लेकर मांगी है मन्नत

Suniel Shetty On Border 2: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अभी तक खुद सुनील शेट्टी ने यह फिल्म नहीं देखी है. उन्होंने बताया कि उनकी मन्नत पूरी होगी तभी वे फिल्म देखेंगे. जानिए उन्होंने क्या कहा?

Suniel Shetty On Border 2: जब से बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, बॉक्स ऑफिस पर इसकी चर्चा जोरों पर है. हर तरफ फिल्म की कमाई और स्टारकास्ट की तारीफ हो रही है. लेकिन इसी बीच एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने अब तक ये फिल्म देखी ही नहीं और वजह भी काफी दिलचस्प है. हम बात कर रहे हैं सुनील शेट्टी की.

सुनील शेट्टी वही एक्टर हैं, जिन्होंने 1997 में आई सुपरहिट बॉर्डर में कैप्टन भैरव सिंह का यादगार किरदार निभाया था. यानी इस फ्रेंचाइजी से उनका गहरा रिश्ता रहा है. अब बॉर्डर 2 में उनके बेटे अहान शेट्टी लीड रोल में हैं, फिर भी सुनील ने फिल्म से दूरी बना रखी है.

प्रीमियर में पहुंचे, लेकिन फिल्म नहीं देखी

सुनील शेट्टी बॉर्डर 2 के प्रीमियर पर तो पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने थिएटर में बैठकर फिल्म नहीं देखी. उन्होंने वहां आए मेहमानों से मुलाकात की, बातें कीं और बाहर ही समय बिताया. बताया जा रहा है कि सुनील करीब साढ़े तीन घंटे तक थिएटर के बाहर बैठे रहे, जबकि उनकी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल अहान के साथ अंदर फिल्म देख रहे थे.

फिल्म ना देखने की खास वजह

मीडिया कंपनी से बातचीत में सुनील शेट्टी ने साफ कहा कि उन्होंने जानबूझकर फिल्म नहीं देखी है. उनका कहना है, “मैंने पहले दिन से तय कर लिया था कि बॉर्डर 2 तब तक नहीं देखूंगा, जब तक ये फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर लेती.” सुनील ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे अहान के लिए मन्नत मांगी है और उसी वजह से अभी तक फिल्म का एक सीन तक नहीं देखा.

यह भी पढे़ं: Border 2 Climax: फिल्म का ये सीन देख रो पड़े दर्शक, क्लाइमेक्स में ऐसा क्या? कर दिया सबको इमोशनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >