Sonam Kapoor Vayu: सोनम कपूर ने शेयर की बेटे की तसवीर, दादी की गोद में प्यार से सोता दिखा बेबी वायु

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में मां बनी है. अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा की एक और तसवीर शेयर की है. इस फोटो में बेबी वायु अपनी दादी की गोद में आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही मम्मी-पापा बने है. उन्होंने बेबी बॉय का स्वागत किया है. बेटे के एक महीना पूरा होने पर एक्ट्रेस ने एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें बेबी वायु कपूर अहूजा की झलक देखने को मिल रही थी. हालांकि कपल ने फिलहाल बेबी का फेस रिवील नहीं किया है. अब एक्ट्रेस ने अपनी सास के बर्थडे पर एक बार फिर वायु की एक क्यूट सी फोटो शेयर की. इस तसवीरें में बेबी को अपनी दादी निर्मल कपूर के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है.

सोनम ने शेयर की वायु की फोटो

दरअसल सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर किया है. पहली तसवीर में जहां निर्मल कपूर को अपने बच्चों के साथ पोज करते देखा जा सकता है. वहीं दूसरी तसवीर में उन्हें अपने पोते वायु के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते देखा जा रहा है. तस्वीर को साझा करते हुए, सोनम ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो दादी लव यू @nirmalkapoorbombay.” नीचे दी गई तस्वीर को देखें.

https://www.instagram.com/p/CjAPuLuKflz/
सोनम ने बताया बेबी के नाम का अर्थ

इस बीच, एक हफ्ते पहले, सोनम कपूर ने अपने बेटे के साथ एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की थी. इस फोटो में उन्होंने अपने बेटे के नाम का अर्थ भी बताया था. एक्ट्रेस ने लिखा, “उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जीवन में नए अर्थ की सांस ली है … हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं … पवित्र, जीवनदायिनी और सभी की भावना में. हमेशा के लिए हमारा, हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं.”

सभी देवता वायु से संबंधित

उन्होंने आगे कहा, “हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है. वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं. प्राण वायु है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है. प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं. वह जीवों में उतनी ही आसानी से प्राण फूंक सकता है, जितना वह बुराई को नष्ट कर सकता है. वायु को वीर, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाला सुंदर कहा जाता है। वायु और उनके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >