मां बनने से पहले सोनम कपूर का जश्न, जुटे बॉलीवुड सितारे, PHOTOS

Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं. मुंबई में हुई उनकी गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उसके इस खास फंक्शन में परिवार और कुछ करीबी दोस्त दिखाई दिये. देखिये कैसी दिख रही थी सोनम और आनंद की जोड़ी.

Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर चर्चा में हैं. वह जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इसी खुशी में उन्होंने रविवार को अपने मुंबई वाले घर पर एक छोटी और खास गोद भराई सेरेमनी रखी. इस फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बी-टाउन के कई सितारे भी शामिल हुए.

सिंपल व एलिगेंट लुक में सोनम

इस खास दिन को यादगार बनाने के बाद सोनम ने अब अपनी गोद भराई की कुछ इनसाइड तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. तस्वीरों में फंक्शन की खूबसूरत सजावट से लेकर पूजा तक की झलक देखने को मिल रही है. इस दौरान सोनम लाइम ग्रीन रंग के लहंगे में नजर आईं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने शोल्डर पर दुपट्टा डालकर और एक प्यारा सा नेकलेस पहनकर अपना लुक पूरा किया. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ झलक रहा था.

यहां देखें गोद भराई रस्म की झलकियां

व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखे आनंद

तस्वीरों में उनके पति आनंद आहूजा भी हर पल उनके साथ नजर आए. वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर काफी सिंपल और एलिगेंट लुक में दिखाई दिए. सोनम ने अपने दोस्तों के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं और इस खास मौके को खुलकर एंजॉय किया.

अनिल कपूर समेत ये बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

इस गोद भराई में उनके पिता अनिल कपूर भी मौजूद रहे. इसके अलावा करीना कपूर खान, शबाना आजमी, अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर, मसाबा गुप्ता, अंशुला कपूर और खुशी कपूर जैसे कई फिल्मी सितारे भी इस खुशी में शामिल हुए. बाद में इन सभी ने सोशल मीडिया पर सोनम की तस्वीरें शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. हालांकि, सोनम अक्सर मुंबई आती-जाती रहती हैं, लेकिन इन दिनों वह ज्यादातर समय अपने लंदन वाले घर में ही बिता रही हैं. बता दें कि सोनम और आनंद आहूजा पहले से एक बेटे वायु के माता-पिता हैं और अब वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं एकता कपूर? पहली बार बताया सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >