भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की कथित हत्या मामले में दिल्ली से केंद्रीय जांच ब्यूरो की एक टीम गोवा सीबीआई के कार्यालय पहुंची. टीम ने होटल ग्रांड लियॉनी रिसोर्ट के उन कमरों की तलाशी ली जहां सोनाली अपने दो साथियों के साथ रुकी थी. सीबीआई को यह केस सौंपे जाने से पहले गोवा पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. गोवा पुलिस ने अपनी जांच के तहत होटल ग्रैंड लियोनी के कमरों को सील कर दिया था. गोवा पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह शामिल हैं. सोनाली फोगाट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी संजय फोगाट से हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पति 2016 में हिसार में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. उनकी एक बेटी है. बता दें कि वो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है.
Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट मामले में जानें अबतक क्या-क्या हुआ, एक्शन में दिखीं CBI
भाजपा की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस अपने हाथ में ले लिया है. सीबीआई ने इस मामले में होटल ग्रांड लियॉनी रिसोर्ट के उन कमरों की तलाशी ली, जहां सोनाली अपने दो साथियों के साथ रुकी थी.

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट मामले में जानें अबतक क्या-क्या हुआ, एक्शन में दिखीं CBI