Tanvi Hegde: सोनपरी की 'फ्रूटी' अब हो गई है इतनी ग्लैमरस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

तन्वी हेगड़े फिलहाल बड़े पर्दे और टीवी से दूर हैं, लेकिन वो मराठी फिल्मों में काफी सक्रिय हैं. उनकी सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें हैं, उसमें वो कुछ तस्वीरों में ग्लैमरस नजर आ रही हैं तो कुछ में वो अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का दिल जीत रही हैं.

90 के दशक का हर बच्चा फ्रूटी को फैंटेसी-एडवेंचर शो सोनपरी से जानता है. तन्वी हेगड़े ने फ्रूटी की भूमिका निभाने के लिए जमकर लोकप्रियता हासिल की थी. लोगों को अभी भी शो की प्यारी, चुलबुली लड़की याद है. तन्वी एक प्राइवेट पर्सन हैं और सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें मौजूद हैं. अब उनकी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो काफी बदली बदली सी नजर आ रही हैं.

यह शो साल 2000 में शुरू हुआ था जिसने चार सालों तक ऑडियंस के दिलों पर राज किया. उसकी और सोना आंटी की बॉन्डिंग प्रशंसकों को खूब भाई. अब तन्वी हेगड़े बड़ी हो गई हैं और बेहद खूबसूरत भी.

तन्वी हेगड़े फिलहाल बड़े पर्दे और टीवी से दूर हैं, लेकिन वो मराठी फिल्मों में काफी सक्रिय हैं. उनकी सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें हैं, उसमें वो कुछ तस्वीरों में ग्लैमरस नजर आ रही हैं तो कुछ में वो अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस का दिल जीत रही हैं.

तन्वी हेगड़े ने शाहिद कपूर और संजय दत्त की फिल्म ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ में भी नजर आ चुकीं हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक लगभग 150 से ज्यादा विज्ञापन में काम किया है. वो टीवी का पॉपुलर चेहरा रह चुकी हैं.

तन्वी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म गज गामिनी के साथ की थी. इसके अलावा वो चैंपियन (2000), राहुल (2001), पिताह (2002), विरुद्ध… फैमिली कम्स फर्स्ट (2005), वाह! लाइफ हो तो ऐसी! (2005) और चल चलें (2009) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >