Son of sardar 2: अजय देवगन की नई फिल्म में 'गली बॉय' की किस अभिनेत्री की होगी एंट्री? जानिए!

अजय देवगन, संजय दत्त और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सोन ऑफ सरदार 2' में अब कुब्रा सैत भी शामिल हो गई हैं. पढ़िए पूरी खबर!

Son of sardar 2: 2012 में रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ जल्द ही आने वाला हाई. इस बार नयी कहानी के साथ आनी फिल्म में इसकी स्टारकास्ट में भी थोड़े बदलाव किए गए हैं. फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन और संजय दत्त तो होंगे लेकिन अब फिल्म में एक नयी एंट्री भी हो गई है.

कुब्रा सैत का धमाकेदार एंट्री

‘गली बॉय’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ से मशहूर हुईं कुब्रा सैत अब ‘सोन ऑफ सरदार 2’ की टीम में शामिल हो गई हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट में उनका किरदार काफी मजेदार होने वाला है. फिल्म के निर्देशक विजय अरोड़ा ने बताया कि कुब्रा अगले महीने से शूटिंग शुरू करेंगी और फिल्म का बड़ा हिस्सा विदेश में शूट होगा.

सरदार जी 2 में नजर आएंगी अजय देवगन, संजय दत्त और मृणाल ठाकुर

Also read:सन ऑफ सरदार 2: फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और संजय दत्त, सोनाक्षी का फिल्म से कटा पता

Also read:सलमान खान और कमल हासन की जोड़ी का धमाका, एटली की महंगी एक्शन फिल्म में करेंगे साथ काम

अजय देवगन की ‘सोन ऑफ सरदार 2’ की खास बातें

‘सोन ऑफ सरदार 2’ की कहानी बिल्कुल नई और रोमांचक होगी.अजय देवगन और उनकी टीम ने कई सालों तक कई कहानियों पर विचार किया, और अंत में एक उपयुक्त कहानी पर सहमति बनी. इस बार फिल्म में एक बड़ा कलाकार दल होगा और इसे पहले से भी बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा.

Kubbra sait

कुब्रा सैत की आने वाली फिल्में

कुब्रा सैत की फिल्मी लाइनअप काफी धमाकेदार है. ‘सोन ऑफ सरदार 2’ के अलावा, वह शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘देवा’ में अपने एक्शन स्किल्स दिखाने वाली हैं. इसके अलावा, वह डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, स्रीलेला और मनीष पॉल भी होंगे.

अजय देवगन के आगामी प्रोजेक्ट्स

अजय देवगन की अगली फिल्म ‘औरंग में कहां दम था’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.इसके बाद उनके पास ‘रेड 2’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘सिंघम अगेन’, और ‘गोलमाल 5’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं.

Also read:बरसात में दोस्तों के साथ फिर से जीने के लिए 4 यादगार फिल्में!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >