PM मोदी की तारीफ सुन गदगद हुई शिवश्री स्कंद प्रसाद, बोली- इस खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द...

अयोध्या में रामलला जल्द ही विराजमान होने जा रहे हैं. हमारा पूरा देश राममय हो गया है. कई सिंगर्स हैं, जो राम भजन गाकर पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. हाल ही में पीएम मोदी ने एक कन्नड़ शास्त्रीय गायक शिवश्री स्कंद प्रसाद के भजन को शेयर किया है और उनकी तारीफ भी की.

अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी बेहद ही नजदीक है. हमारा पूरा देश राममय हो चुका है. कई सिंगर राम मंदिर या प्रभु श्री राम को समर्पित बेहद ही खूबसूरत राम भजन प्रस्तुत कर रहे हैं और उन्हें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने एक्स हैंडल द्वारा लोगों को शेयर कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक कन्नड़ क्लासिकल गायिका शिवश्री स्कंद प्रसाद का एक खूबसूरत राम गीत शेयर किया, जिसमें लिखा, कन्नड़ में शिवश्री स्कंद प्रसाद की ये प्रस्तुति प्रभु श्री राम प्रति हमारी भक्ति भावना को खूबसूरती से उजागर करती है… इस तरह के प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने में बहुत मदद करते हैं. #श्रीरामभजन.” ” इसके साथ ही, पीएम ने गाने का लिंक भी शेयर किया.

पीएम मोदी के ट्वीट गायिका ने ये कही ये बात

शिवश्री स्कंद प्रसाद ने पीएम मोदी के ट्वीट पर अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत खुशी का क्षण है. मेरे पास इस भावना को बताने के लिए शब्द नहीं है, जो मैं अभी फील कर रही हूं. यह रोंगटे खड़े कर देने वाला पल है. यह मेरे लिए स्वयं भगवान राम का आशीर्वाद समान है.” उन्होंने आगे लिखा बहुत बहुत धन्यवाद सर! ये मेरे कल्पना से परे सम्मान है. आपको मेरा प्रणाम.”

जाने कौन हैं शिवश्री स्कंद प्रसाद?

शिवश्री स्कंद प्रसाद चेन्नई की एक शास्त्रीय गायिका हैं. साथ ही वो एक भरतनाट्यम आर्टिस्ट भी हैं. पढ़ाई की अगर बात करें तो वो एक बायो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं. शिवश्री आहुति नामक एक कंपनी की मालिक हैं जिसके तहत वो डांसिंग, सिंगिंग, पेंटिंग, जैसी कई कलाओं की ट्रेनिंग देती हैं. हाल ही में उनके गाए राम भजन ‘श्री रामा रामा राम’ को पीएम मोदी द्वारा शेयर किया गया है जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा सराहना मिल रही है.

पीएम मोदी ने स्वाति मिश्रा के राम गीत को किया था सम्मानित

स्वाति मिश्रा का राम आएंगे भजन यूट्यूब पर करोड़ों लोगों की ओर से अबतक देखा जा चुका है और 3 जनवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस भजन को शेयर करते हुए इसकी सराहना की. पीएम मोदी ने लिखा कि “श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है”.

हंसराज रघुवंशी के ”जय श्री राम” गाने को भी मिली थी पीएम मोदी की वाहवाही…

हंसराज रघुवंशी सालों से भक्ति गानों के लिए जाने जाते हैं. इनके शिव भक्ति के गाने सीधा लोगों के दिलों तक उतरे थे और अब उन्होंने राम मंदिर के लिए एक खास गाना बनाया, जिसका नाम है “जय श्री राम” है. 4 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर उनके इस गीत को शेयर किया और इसकी सराहना करते हुए लोगों से उनके इस प्यारे से भजन को सुनने को कहा.

Also Read: Ram Bhajan 2024: अयोध्या राम मंदिर के लिए कई सिंगर्स ने बनाए जबरदस्त भजन, PM मोदी खुद कर रहे तारीफ, LIST

जुबिन नौटियाल द्वारा गाया राम गीत ”मेरे घर राम आए हैं” ने जीता था पीएम मोदी का दिल..

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल का भजन ”मेरे घर राम आए हैं” बेहद ही खूबसूरत है. इसे मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जनवरी को इस गाने को अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए जुबिन नौटियाल,पायल देव, और मनोज मुंताशीर की खूब सराहना की थी. अब जब इतने सालों के इंतजार और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्री राम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >