Singham Again: बैक टू बैक फ्लॉप देने के बाद भी रोहित शेट्टी ने क्यों अर्जुन कपूर को बनाया विलेन, जानें कारण

Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. एक्टर का खूखांर लुक पहले ही वायरल हो चुका है. अब मूवी के डायलॉग रीडर ने बताया कि रोहित ने अर्जुन को क्यों कास्ट किया.

Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्राफ जैसे स्टार्स हैं. इसके अलावा, अर्जुन कपूर विलेन के रोल में धमाल मचा रहे हैं. उनके खूखांर लुक को हर कोई पसंद कर रहा है. अब सिंघम अगेन के डायलॉग लेखक मिलाप जावेरी ने बताया कि रोहित शेट्टी ने अर्जुन को क्यों इतनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कास्ट किया. जबकि एक्टर की पिछली फिल्में फ्लॉप रही थी.

अर्जुन कपूर की कौन सी फिल्में हुई फ्लॉप

फिल्म इंडस्ट्री में अर्जुन कपूर का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. साल 2012 में इशकजादे के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, उनकी कई फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं और वे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इनमें पानीपत, द लेडीकिलर और कुट्टी शामिल हैं. हालांकि दिबाकर बनर्जी की ओर से निर्देशित उनकी मूवी संदीप और पिंकी फरार को क्रिटिक्स ने पसंद किया, लेकिन ये भी सुपरहिट नहीं रही.

रोहित शेट्टी ने क्यों अर्जुन कपूर को सिंघम अगेन में किया कास्ट

रोहित शेट्टी की कास्टिंग चॉइस के बारे में पूछे जाने पर मिलाप जावेरी ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में कहा, “निर्देशक ने सिंघम अगेन के लिए अर्जुन कपूर में प्रतिभा और जुनून देखा. उनका मानना ​​था कि अर्जुन कपूर को बस सही मौके की जरुरत है और यही उनका टैलेंट है. एक बार फिल्म रिलीज होने के बाद, हम देखेंगे कि रोहित कितने सही थे.”

रोहित शेट्टी की तारीफ में मिलाप जावेरी ने कही ये बात

मिलाप जावेरी ने एक फिल्म निर्माता के रूप में रोहित शेट्टी की तारीफ की और कहा, “उन्होंने अर्जुन को अपने परिवार के रूप में एक्सेप्ट किया है. उनका मानना है कि वो कॉप यूनिवर्स में एक जबरदस्त वैल्यू एडिशन करेंगे.” उन्होंने कहा, रोहित भारत के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक हैं और वास्तव में एक अच्छे इंसान हैं. सिंघम अगेन 2014 में आई रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम 2 का सीक्वल है. फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल-भूलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

Also Read:Singham Again: दिवाली पर सिंघम का धमाका, क्या स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ टॉप 3 ओपनर्स में बना पाएगी जगह

Also Read:Singham Again: अजय की फिल्म में होगा सलमान का कैमियो, रॉबिनहुड बन कर करेंगे नाक में दम, जाने क्या होगा उनका रोल 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >