Palak-Mithoon Wedding: सात जन्मों के लिए एक हुए पलक मुच्छल और मिथुन, रिसेप्शन में नजर आए ये सितारे, PICS

पॉपुलर सिंगर पलक मुछाल और संगीतकार म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए. पलक और मिथुन ने रविवार को मुंबई में शादी कर ली. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

पॉपुलर सिंगर पलक मुच्छल और संगीतकार म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा ने रविवार को सात फेरे ले लिए. लाल जोड़े में पलक बला की खूबसूरत लगी. जबकि क्रीम कलर के शेरवानी में मिथुन भी काफी स्मार्ट लगे.

पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा ने शादी की तसवीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, आज हम दो सदैव के लिये एक हुए. और हमेशा के लिए शुरू होता है. तसवीरों में दोनों काफी खुश दिख रहे है.

पलक और मिथुन ने शादी के बाद कपल ने रिसेप्शन पार्टी रखी. इसमें कई बड़े सेलेब्स नजर आए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल 12 नवंबर को इंदौर में भी पार्टी रख रहे है. फूड मन्यू में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ गेस्ट को कांटिनेंटल फूड भी सर्व किया गया.

दोनों के रिसेप्शन में रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला, शान, कैलाश खेर, सोनाली राठौर, रूपकुमार राठौर, रश्मि देसाई ने चार चांद लगाया.

पलक और मिथुन के रिसेप्शन में सोनू निगम, जावेद अली अपने पूरे परिवार के साथ, निर्माता मुकेश भट्ट अपने बेटे विशेष भट्ट के साथ, मधुर भंडारकर, पत्नी सोनाली के साथ रूप कुमार राठौड़ भी नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >