Sikandar: सलमान खान की फिल्म में वरुण धवण के इस करीबी शख्स की हुई एंट्री, निभाएगी दमदार रोल

Sikandar: वरुण धवन की भतीजी अंजिनी बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. पंकज कपूर के साथ बिन्नी एंड फैमिली से अपनी शुरुआत करने के बाद, एक्ट्रेस सलमान खान की सिकंदर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

Sikandar: वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने पंकज कपूर के साथ बिन्नी एंड फैमिली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. ऐसे में उनके हाथ अब बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. जी हां अभिनेत्री सलमान खान की फिल्म सिकंदर में अहम भूमिका निभाएंगी.

वरुण धवण के करीबी शख्स के हाथ लगा सलमान खान का ये फिल्म

मिड-डे के अनुसार, अंजिनी को सलमान खान के सिकंदर में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए लिया गया है, जिसमें एक नए चेहरे की जरुरत थी. उम्मीद है कि स्टारकिड जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेगी. हालांकि कैरेक्टर को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है. जब मेकर्स इसे अनाउंस करेंगे, तब ही पता चलेगा.

सिकंदर में और कौन से स्टारकास्ट हैं शामिल

फिल्म सिकंदर में डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस और सलमान खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं. वे एक एक्शन एंटरटेनर बना रहे हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना, सत्यराज और काजल अग्रवाल भी हैं. फिल्म की शूटिंग जून 2024 में मुंबई में शुरू हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शरमन जोशी को सिकंदर में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है. यही नहीं इस मूवी में भाईजान रश्मिका के साथ एक डांस नंबर भी करेंगे.

कब रिलीज होगी सिकंदर

एक्शन से भरपूर यह मनोरंजक फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है, जिसकी शूटिंग दिसंबर 2024 तक पूरा करने की प्लानिंग है. सिकंदर के लिए साउंडट्रैक प्रीतम की ओर से बनाया गया है और इसमें डांस ट्रैक, रोमांटिक गाने भी शामिल होंगे. सिकंदर की शूटिंग पूरी करने के बाद, सलमान खान जनवरी या फरवरी 2025 के आसपास एटली के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए तैयार हैं.

Also Read- फैन ने Sikandar Raza से पाकिस्तान के लिए खेलने का किया आग्रह, क्रिकेटर ने दिया मजेदार जवाब

Also Read- Sikandar: सलमान खान की फिल्म में इस हसीना की हुई एंट्री, जानें कब रिलीज होगी सिकंदर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >