कैसी है मिर्जापुर की ‘गोलू गुप्ता’ उर्फ श्वेता त्रिपाठी की फ्लाइट लव स्टोरी? सफर खत्म होने से पहले हासिल कर ली मंजिल

Shweta Tripathi Birthday: फिल्मों में अपने जबरदस्त एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर श्वेता त्रिपाठी का आज जन्मदिन है. ऐसे में आज हम उनके करियर से ज्यादा उनकी फ्लाइट लव स्टोरी की बात करेंगे.

Shweta Tripathi Birthday: मिर्जापुर की धाकड़ गोलू गुप्ता उर्फ श्वेता त्रिपाठी की एक्टिंग के चर्चे इन दिनों चारों ओर हैं. इसके दो कारण है, पहला तो बीते दिन 5 जुलाई को मिर्जापुर का सीजन 3 रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने जमकर प्यार दिया है और दूसरा आज श्वेता त्रिपाठी का 39वां जन्मदिन है. श्वेता त्रिपाठी का जन्म 1985 दिल्ली में हुआ था. पिता ने अपने अब तक के करियर में कई जबरदस्त और बिंदास किरदार निभाए हैं. रियल लाइफ में भी वह उतनी ही बिंदास हैं.

वकील और फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी

श्वेता त्रिपाठी को बचपन से ही थिएटर्स में जाने का शौक था. लेकिन इस फील्ड में आने के बारे में न उन्होंने कभी सोचा था और ना ही उनके परिवार ने. दरअसल, श्वेता त्रिपाठी बचपन से वकील बनना चाहती थी. इसके लिए उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद एंट्रेंस एग्जाम भी दिया और पास भी हुई. इसके अलावा उन्होंने एनआईएफटी से बैचलर्स भी कंप्लीट किया ताकि वह फैशन डिजाइनिंग में जा सकें. लेकिन किस्मत का चाहा कौन टाल सका है. जैसे-जैसे समय बदला उनकी दिलचस्पी एक्टिंग की तरफ बड़ने लगी. अपने इस नए शौक के बारे में माता पिता को बताने पर श्वेता का काफी कतरा रही थी लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटा कर सब कह दिया और उनके घरवालों ने इस बात के लिए राजी होकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन करवा दिया. फिर क्या आज वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.

Also Read Mirzapur Season 3 में गोलू गुप्ता के एक्शन अवतार के लिए श्वेता त्रिपाठी शर्मा की क्या थी ट्रेनिंग.. ट्रेनर ने किया खुलासा

श्वेता त्रिपाठी की फिल्में और वेब सीरीज

श्वेता त्रिपाठी ने साल 2015 की फिल्म मसान से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वह मिर्जापुर, मेड इन हेवन, लाखों में एक सीजन 2, हरामखोर, गॉन केश जैसे फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आई हैं.

श्वेता त्रिपाठी की फ्लाइट लव स्टोरी

श्वेता त्रिपाठी ने फिल्मी करियर से कब फिल्मी लव स्टोरी क्रिएट कर ली, इस बात का उन्हें खुद नहीं पता था. दरअसल, श्वेता त्रिपाठी ने साल 2018 में रैपर चैतन्य शर्मा उर्फ स्लोचीता से शादी की. दोनों की पहली मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी, जिस दौरान दोनों अपने स्टेज शो के लिए दिल्ली से मुंबई जा रहे थे. उन दोनों की इस बात की खबर ही नहीं थी सफर खत्म होने से पहले उन्हें मंजिल मिल जायेगी.

Also Read Mirzapur Season 3 Review: कमजोर लेखन ने मिर्जापुर का भौकाल कर दिया है फीका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >