एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से अपने फैंस को लुभाती रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस की तस्वीर काफी पसंद आ रही है जिसमें वो पिंक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं. श्वेता तिवारी की तस्वीरों का बैकग्राउंड भी काफी शानदार है. एक्ट्रेस ने किसी पार्क में अपना फोटोशूट करवाया है. इससे पहले भी श्वेता का ये अंदाज खूब वायरल हुआ था. इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी के आउटफिट से लेकर उनके स्टाइल तक के खूब चर्चे हुए थे.
https://www.instagram.com/p/CNCS8RIpMON/
एक्ट्रेस की तस्वीर पर फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट
श्वेता तिवारी की तस्वीरों पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है लोगों का बुढ़ापा आता है आपकी जवानी आ रही है. एक अन्य फैन ने कमेंट किया है लगता नहीं की आप दो बच्चों की मां हैं. जब से उन्होंने अपना वजन कम किया है उनका हॉट लुक टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है. इंस्टाग्राम पर साझा लेटेस्ट तस्वीरों को देख फैंस क्या श्वेता तिवारी के सितारे दोस्त भी जमकर कमेंट करते हैं.
https://www.instagram.com/p/CM7LIfOJdCn/
श्वेता तिवारी की बेटी रखने वाली है बॉलीवुड में कदम
वैसे आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वो विवेक ओबरॉय के साथ नज़र आने वाली हैं. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब श्वेता तिवारी ने ऐसी बोल्डनेस दिखाई हों.
https://www.instagram.com/p/CGSQpMdMD4V/
पर्सनल लाइफ को लेकर रहती हैं चर्चा में
बता दें कि श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का तलाक साल 2007 में हो गया था. जिसके बाद बेटी पलक से राजा चौधरी पूरे 13 साल बाद मिले हैं. जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है. श्वेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चित रही बैं. श्वेता ने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी, श्वेता का कहना था कि अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ अभद्रता का व्यवहार किया था, जिसके बाद चारों ओर हंगामा मच गया था, बता दें कि पलक, श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी है, राजा से तलाक लेने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा है.
https://www.instagram.com/p/CM1ONr7JYrm/
Posted By: Shaurya Punj
