Dipika Kakar का क्लोथिंग ब्रांड हुआ बंद, पति शोएब इब्राहिम बोले- प्रोडक्ट लाने में हमें…

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक हैं. यह कपल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं. हाल ही में यह जोड़ा फिर चर्चा में आया, जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका के क्लोथिंग ब्रांड को बंद करना पड़ा. अब शोएब इब्राहिम ने इन रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया है.

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टेलीविजन के पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. कपल अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. हाल ही में खबरें आई कि दीपिका की क्लोथिंग ब्रांड बंद हो गई है. एक्ट्रेस ने साल 2023 में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के नाम पर लेबल डीकेआई नाम से एथनिक वियर ब्रांड लॉन्च किया था. ट्रेडिशनल फैशन पर केंद्रित इस ब्रांड को दीपिका का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है. शोएब ने इन रूमर्स पर अब रिएक्ट किया है.

क्या बंद हो गया है दीपिका का एथनिक वियर ब्रांड

शोएब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सवाल-जवाब सेशन रखा, जिसमें उनके कई फैंस ने उनसे यही सवाल पूछा कि क्या दीपिका का लेबल DKI पूरी तरह से बंद हो गया है. इसके बाद अभिनेता ने उनके सवालों के जवाब देते हुए कहा, “बहुत से लोग मुझसे लेबल DKI के अपडेट के बारे में पूछ रहे हैं. मैं आपको बता दूं कि प्रोडक्ट लाने में देर हो रही है, लेकिन हम जल्द ही नया स्टॉक लेकर आ रहे हैं. हालांकि लेट क्यों हुआ, इसके बारे में मैं जल्द ही अपडेट शेयर करूंगा.”

फैंस ने शोएब से पूछे ये सवाल

एक दूसरे यूजर ने पूछा, “लेबल DKI की खबर फर्जी है क्या?” शोएब ने पुष्टि की, “हां, जो भी खबरें चल रही हैं, वे सब फर्जी हैं. वे बिना किसी प्रामाणिकता की ये न्यूज फैला रहे हैं. हालांकि हमारा ब्रांड बंद नहीं हुआ है. हम जरूर आएंगे. एक अन्य यूजर ने शोएब और दीपिका के लिए एक सुझाव भी दिया, “लेबल डीकेआई जब बंद हो रहा है, तो प्लीज दीपिका को बोलिए जितना स्टॉक है, सब पर 50 प्रतिशत सेल लगा दें.” शोएब ने जवाब दिया, “हम लेबल डीकेआई को निश्चित रूप से बंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन हां, 50% छूट पर पुराने स्टॉक को हटाने के आपके सुझाव पर नए डिजाइन लॉन्च करने से पहले विचार किया जा सकता है.”

दीपिका ने कब शुरू किया डीकेआई

दीपिका और शोएब ने साल 2023 में दीपिका के पूरे नाम दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के नाम पर अपना लेबल डीकेआई शुरू किया था. जिसमें सिर्फ एथनिक कलेक्शन ही मौजूद था. काम की बात करें तो दीपिका ने एक्टिंग से ब्रेक लिया था और रियलिटी कुकिंग शो सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में हिस्सा लेती नजर आईं. अभिनेत्री ने मेडिकल कारणों से शो छोड़ दिया और अपनी फैमिली पर ध्यान दे रही हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat की तूफानी कमाई, सनी देओल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन इन ब्लॉकबस्टर से रह गई पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >