Shivangi Joshi की रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन से कैसे हुई पहली मुलाकात? बोलीं- मैं ट्रिप की प्लानिंग…

Shivangi Joshi इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल के लिए सुर्खियों में हैं. इस बीच उनका एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन संग पहली मुलाकात पर बात की है.

Shivangi Joshi: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहती हैं. इन दिनों उनका नाम एक्टर कुशाल टंडन के साथ जुड़ रहा है. दोनों एक्टर्स ने एकता कपूर के ‘बरसातें’ सीरियल में साथ काम किया था. इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई और इसी के बाद दोनों के अफेयर की खबरें चलने लगीं. हालांकि, शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है. वह इसे दोस्ती का नाम देते आए हैं. इस बीच आइए बताते हैं कि शिवांगी और कुशाल की पहली मुलाकात कैसे हुई.

कैसे हुई शिवांगी और कुशाल की पहली मुलाकात?

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने पिंकविला से बातचीत में अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की. कुशाल ने कहा, ‘हम दोनों बरसातें से पहले एक-दूसरे को नहीं जाते थे…मतलब कभी मिले नहीं थे. हम शो के मॉकशूट में पहली बार मिले थे और सब कुछ अच्छा था.’ तो वहीं, शिवांगी ने बताया, ‘हम दोनों को टीम ने इंट्रोड्यूस करवाया था. ये फुकेट की ट्रिप प्लान कर रहे थे. और मैं भी ट्रिप की प्लानिंग कर रही थी. हमने सेट पर इसके बारे में बात की थी.’

वेकेशन से वजह से स्ट्रांग हुई केमिस्ट्री

कुशाल टंडन ने आगे कहा, ‘ हम एक दिन मिले थे और फिर मैं जा रहा था. मैं अपनी ट्रेनिंग के लिए जा रहा था और ये फैमिली हॉलिडे के लिए जा रही थी. ये फुकेट जा रही थी, लेकिन मैं जहां जा रहा था इससे ये बहुत दूर था. तो मैंने इसे बताया था कि फुकेट में क्या करना चाहिए.’ इन दिनों की बात से यह साफ है कि वेकेशन की बात को लेकर दोनों के बीच धीरे-धीरे बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होता चला गया.

शिवांगी जोशी वर्क फ्रंट

शिवांगी जोशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवांगी अब जल्द ही शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नजर आएंगे. इस सीरियल में उनके साथ हर्षद चोपड़ा लीड रोल में हैं. दोनों एक्टर्स ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में काम कर चुकी हैं. दोनों ने सास और दामाद का किरदार निभाया था.

यह भी पढ़े: Krrish 4: प्रभास की फिल्म छोड़ते प्रियंका चोपड़ा की झोली में गिरी ‘कृष 4’, शूटिंग से कहानी तक पर आई बड़ी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >