Khatron Ke Khiladi 13 से शिव ठाकरे हुए एलिमिनेट! अब इस रिएलिटी शो में बतौर गैंग लीडर आएंगे नजर

शिव ठाकरे इन-दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में अब एक्टर की फोटो रोडीज 19 के गैंग लीडर संग वायरल हो रही है. एक्टर को यूं फ्रेम में देख फैंस परेशान हो रहे हैं.

रोडीज़ निस्संदेह सबसे पॉपुलर एडवेंचर-आधारित रियलिटी शो में से एक है, जो विशेष रूप से युवा फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है. शो का 19वां सीजन, रोडीज़: कर्म या कांड जल्द ही शुरू होने वाला है. इन-दिनों ऑडिशन चल रहे हैं. सोनू सूद शो को होस्ट कर रहे हैं. वहीं गैंग लीडर के तौर पर प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं. अब हाल ही में, एक प्रोमो वीडियो ने चर्चा बटोरी, जिसमें बिग बॉस 16 के प्रतियोगी शिव ठाकरे दिखाई दिए. फैंस उन्हें शो में देखकर शॉक्ड हो गये, क्योंकि शिव इन-दिनों खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं.

रोडीज में शिव ठाकरे की एंट्री

एमटीवी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें शिव ठाकरे को सोनू सूद और अन्य गैंग लीडर के साथ पोज देते देखा जा सकता है. फोटो अपलोड करते हुए प्लेटफॉर्म ने लिखा, “बहुत इंतजार कर रहे थे ना, लो देखो आपका अपना शिव आ गया.” फैंस ये फोटो देखकर काफी हैरान हैं. वह अलग-अळग तरह के कमेंट कर रहे हैं.

शिव को देख फैंस हुए परेशान

एक यूजर ने लिखा, जहां से टेलीविजन और रियलिटी शो का सफर शुरू होता है कि वही आज गेस्ट जज बनके आया है शिव. शिव और उनके सभी फैंस के लिए कितना गर्व और खुशी का पल है. ऐसे में शिव जीवन मैं सफल होता रहा भगवान उन्हें आशीर्वाद दे उनके सभी सपने सच हों. एक दूसरे यूजर ने लिखा, शिव यहां कैसे हो सकते हैं…वो तो खतरों के खिलाड़ी 13 में है…वो एलिमिनेट तो नहीं हो गये. एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे चिंता हो रही है… एक्टर कहां है, वो रोडीज 19 के मंच पर कैसे, प्लीज बताओ कोई. आपको बता दें कि शिव खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग में जाने से पहले रोडीज शूट किया था.

Also Read: Bigg Boss OTT 2: कौन हैं जिया शंकर, जो अपनी ग्लैमरस अदाओं से बिग बॉस के घर में मचाएंगी धमाल
रोडीज 19 के बारे में

रोडीज़: कर्म या कांड का प्रीमियर 3 जून को हुआ था, और इसने पहले ही दर्शकों को गैंग लीडर्स के बीच लगातार होने वाले झगड़ों से जोड़े रखा है. रोडीज के पिछले एपिसोड में गैंग लीडर रहे प्रिंस नरूला ने कुछ दिन पहले साझा किया था कि यह शो उनके लिए एक इमोशन है, और यह उनकी गलती नहीं है अगर अन्य गैंग लीडर्स इसे नहीं समझते हैं. रोडीज 19 का प्रसारण हर शनिवार और रविवार को शाम 7 बजे एमटीवी और जियो सिनेमा पर होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >