TikTok Trending Videos: लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी, उर्वशी से लेकर इन स्टार्स के TikTok वीडियो हो रहे वायरल, आप भी देखें

TikTok Videos- बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद है और टाइमपास के लिए टिक टॉक वीडियो बना रहे है. ये वीडियोज फैंस को भी काफी पसंद आ रहे है.

TikTok Trending Videos In Lockdown: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है. इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद है और टाइमपास के लिए टिक टॉक वीडियो बना रहे है. ये वीडियोज फैंस को भी काफी पसंद आ रहे है. चलिए आपको बताते है लॉकडाउन में इन सितारों के वायरल हो रहे टिक टॉक वीडियो.

Also Read: फिल्मों के लिए नहीं, बेइज्जती का बदला लेने के लिए Shahrukh Khan ने बनाए थे 6 पैक एब्स, खुद किया था खुलासा

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के मजेदार टिक टॉक वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आते हैं. कभी- कभी इसमें इनका साथ पति राज कुंद्रा भी करते है. एक्ट्रेस के हाल ही में 16 मिलियन टिक टॉक फॉलोअर्स हुए हैं. इस टिक टॉक वीडियो में वो अल्का और अभिजीत के गाने ‘सो रब दी’ पर रोमांटिक टिकटॉक वीडियो बना रही हैं. कैरेक्टर में डूबी शिल्पा रोमांटिक मूड में रहती हैं कि तभी अचानक वीडियो में गलत फिल्टर लग जाता है और उनकी चीखें निकल जाती हैं. दरअसल ये एक फनी वीडियो ही है जिसे शिल्पा ने फैंस को हंसाने के लिए बनाया है.

उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक टिक टॉक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट पहनकर रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज से फैन्स को अपना दीवाना बना दिया है. उर्वशी रौतेला का ये वीडियो टिक टॉक पर काफी पसंद किया जा रहा है.

@urvashirautela

Savage 🔥 ##urvashirautela ##savage ##stayhome ##staysafe ##trending ##love ##viral ##fyp ##duetwithurvashi ##duet ##tiktokindia

♬ Savage – Megan Thee Stallion

जरीन खान

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी टिकटॉक से जुड़ी हैं. टिकटॉक पर डेब्यू करते ही जरीना खान की वीडियो वायरल होनी शुरू हो गई. जरीन खान ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर की है जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें बिल्कुल भी शर्म नहीं है. साथ ही वो ये भी कहती दिख रही हैं कि अगर किसी को उनकी शर्म मिले तो उसे लौटाने की जरूरत नहीं है.

शहनाज गिल

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल लॉकडाउन के बाद से लगातार टिक टॉक वीडियो बनाकर लोगों से घर में रहने की अपील कर रही हैं. अब उन्होंने लॉकडाउन का पालन नहीं करने को अलग अंदाज मे समझाने की कोशिश की है. उनका ये मजेदार वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. उनके इस वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं.

@shehnazgill1

##gadha

♬ original sound – shehnazgill1

रितेश देशमुख

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी वाइफ जिनेलिया भी टिक टॉक के दिवाने हैं. रितेश भी लॉकडाउन के वजह से मिले खाली वक्त में टिक टॉक पर जमकर टाइमपास कर रहे हैं. रितेश और जिनेलिया का ‘लव इन लॉकडाउन’ वीडियो काफी पंसद किया गया है.

गौहर खान

अभिनेत्री गौहर खान एक एक टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें व‍ह अपनी मां को बता रही हैं कि किचन में उन्‍हें क्‍या-क्‍या आता है. उनका जवाब सुनकर आप भी चकरा जायेंगे. दरअसल उन्‍हें किचन में पसीना आता है, आलस आता है और चक्‍कर भी….

@gauahar_khan

Featuring my Mommy for the first time , much against her wishes ! Hahahah 😛

♬ Kitchen mein kya kya aata hai – poojamlu

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >