Diwali Party: दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग खिंचवाई फोटो, कैप्शन पर अटका फैंस का ध्यान

1 / 1
Diwali Party: दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग खिंचवाई फोटो, कैप्शन पर अटका फैंस का ध्यान
फुल स्क्रीन में देखें

Diwali Party: दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग खिंचवाई फोटो, कैप्शन पर अटका फैंस का ध्यान

Diwali Party 2022: रमेश तौरानी की दिवाली 2022 में बॉलीवुड सेलेब्स सज-धज के पहुंचे. इसमें शहनाज गिल भी दिलकश अंदाज में नजर आई. पार्टीज की तसवीरें धीरे-धीरे बाहर आ रही है. शहनाज ने खास शख्स संग फोटो शेयर की है.

रमेश तौरानी की दिवाली 2022 पार्टी में शहनाज गिल भी नजर आई. इस दौरान वो ब्लैक शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी. उन्होंने कुछ देर पहले पार्टी की तसवीरें पोस्ट की है. इसमें वो बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ दिख रही है.

शहनाज, विक्की कौशल के साथ पोज देते दिख रही है. इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, हुन बनी न गल, 2 पंजाबी एक फ्रेम वीच. तसवीरों में दोनों मुस्कुराते हुए दिख रहे है. फोटोज वायरल हो रही है.

शहनाज गिल इस फोटो में किसी बात पर हंसती दिख रही है. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हाय, हाय. एक अन्य यूजर ने लिखा, क्वीन. एक और ने लिखा, आप दोनों साथ में फिल्म क्यों नहीं करते.

रमेश तौरानी की पार्टी में विक्की, अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ नजर आए. दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए. कैट रेड शरारा आउटफिट में काफी खूबसूरत लगी. जबकि विक्की ब्लू और व्हाइट ड्रेस में काफी स्मार्ट लगे.

शहनाज गिल, सलमान खान के फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू कर रही है. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >