अनसीन फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला का हाथ थामे दिखी शहनाज गिल,बर्थडे पर सना का छलका दर्द, बोली-एक दिन मैं…

सिद्धार्थ शुक्ला के नाम शहनाज गिल ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसे देखकर फैंस भी काफी भावुक हो गए है. इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले कमेंट कर रहे है. बता दें कि 2 सितंबर, 2021 को सिद्धार्थ का निधन हो गया था.

Sidharth Shukla Birthday: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस काफी पसन्द करते थे. लेकिन ये जोड़ी टूट गई. बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ का 2 सितंबर, 2021 को निधन हो गया था. उनके निधन के बाद सना बिल्कुल टूट गई थी. शहनाज ने खुद को काफी मुश्किल से संभाला. अब वो हंसती-खिलखलाती हुई दिखती तो है, लेकिन उनकी आंखों में एक गम साफ दिखता है. 12 दिसंबर 2022 को सिद्धार्थ के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा.

सिद्धार्थ शुक्ला के नाम शहनाज गिल का पोस्ट

सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर शहनाज गिल ने एक इमोशनल पोस्ट किया है, जिसपर यूजर्स कमेंट बॉक्स में खूब सारे कमेंट कर रहे है. शहनाज ने एक्टर की फोटो लगाकर लिखा, एक दिन मैं तुमसे फिर मिलूंगी दोबारा. साथ ही उन्होंने हार्ट और एंजेल का इमोजी भी बनाया. इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले इमोशनल कमेंट कर रहे है. शहनाज के पोस्ट पर उनके भाई ने कमेंट में रेड हार्ट इमोजी बनाया. एक यूजर ने लिखा, हम आपको हमेशा याद करते है सिद्धार्थ सर. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं तैनूं फेर मिलांगी’.

कौन थे सिद्धार्थ शुक्ला?

शहनाज गिल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कई अन्य तसवीरें भी पोस्ट की है. उन्होंने बर्थडे केक की फोटो लगाई है, जिसमें केक बना हुआ है. एक अन्य फोटो में वो एक्टर का हाथ पकड़े दिख रही है. बता दें कि 2 सितंबर, 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था. सिद्धार्थ ने कई सीरियल में काम किया था, जिसमें बालिका वधु, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3, और दिल से दिल तक शामिल है. इसके अलावा बिग बॉस 13 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता थे.

शहनाज गिल का नया गाना

शहनाज गिल ‘घनी सयानी’ गाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. शहनाज गाने को प्रमोट करने बिग बॉस 16 में पहुंची. इस दौरान उन्होंने ब्लू टाइट ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो काफी स्टनिंग दिखी. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सलमान खान के साथ दिल दिया गलां पर डांस करती दिखी. सलमान ने उन्हें कॉम्पिलमेंट देते हुए कहा, कुडी पटोला बम दो गोला.

Also Read: Shehnaaz Gill: इस एक्टर की आंखों में खोई दिखी शहनाज गिल, बोली- इतना हैंडसम मुंडा हो तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >