शहनाज गिल ने खुद ही खरीद ली अपने लिए डायमंड रिंग, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ रिलीज हो गई है. ये जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसके प्रमोशन के लिए वो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में आई.

Shehnaaz Gill Diamond Ring: बिग बॉस फेम और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल का हाल ही में गुरु रंधावा के साथ मून राइज सॉन्ग रिलीज हुआ था. गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इसके अलावा सना अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर चर्चा में रहती है. शो में अबतक कई बड़े स्टार्स आ चुके है. लेटेस्ट एपिसोड में रकुल प्रीत सिंह नजर आई.

शहनाज गिल ने खरीदी अपने लिए रिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ रिलीज हो गई है. ये जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इसके प्रमोशन के लिए वो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में आई. इस दौरान रकुल ने शहनाज की डायमंड रिंग की तारीफ की. हुआ यूं कि रकुल ने अंगूठी देखी और कहा कि यह खूबसूरत है. इसपर सना न बताया कि उसने खुद के लिए ये खरीदा है.

शहनाज ने कही ये बात

शहनाज गिल ने रकुल प्रीत सिंह से कहा कि वो किसी रिलेशनशिप में नहीं है. सना ने बताया कि उस रिंग को उसने खुद खरीदा है. सना कहती है, मैंने इसे खुद खरीदा है ताकि किसी और को इसे मुझे देना न पड़े. जिसके बाद रकुल ने कहा कि वो जब सिंगल थी तब उन्होंने भी खुद को एक रिंग गिफ्ट की थी. बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में है.

Also Read: Shehnaaz Gill Phone Wallpaper: शहनाज गिल के फोन वॉलपेपर पर है ये किसकी तसवीर? जानकर हो जाएंगे हैरान
इस सॉन्ग में नजर आई थी शहनाज गिल

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का मून राइज सॉन्ग गिफ्टी द्वारा निर्देशित किया गया है, और गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है. गाने को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. गाने को गुरु ने गाया, कंपोज और लिखा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी. इसमें पूजा हेगड़े, राघव जुव्याल और पलक तिवारी भी होंगे. यह फिल्म 2023 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >