Shefali Jariwala: अपने मौत के दिन इस शख्स से मिलने वाली थी शेफाली, WhatsApp Chat लीक, जानें नाम

Shefali Jariwala: 42 साल की शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया. उनके पति और एक्टर पराग त्यागी के बयान के मुताबिक एक्ट्रेस ने 27 जून को सत्यनारायण पूजा रखी थी, जिसके चलते उन्होंने पूरे दिन व्रत रखा था. पराग ने बताया कि शाम को वह फ्रिज से खाना निकालकर खाने लगीं, जिसके बाद शेफाली अचानक बेहोश हो गईं. अब उनका आखिरी व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है.

Shefali Jariwala: पॉपुलर कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का 27 जून को 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया. अभिनेत्री और मॉडल की हृदय गति रुकने से अचानक हुई मौत ने उनके परिवार, दोस्त और फैंस को झकझोर कर रख दिया. उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. भारी मन और नम आंखों के साथ 28 जून को ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसी बीच टेलीविजन अभिनेता और शेफाली के करीबी दोस्त विशाल आदित्य सिंह ने एक्ट्रेस संग आखिरी बातचीत का खुलासा किया.

शेफाली जरीवाला की आखिरी व्हाट्सएप चैट लीक

विशाल आदित्य सिंह ने शेफाली संग हुई आखिरी व्हाट्सएप चैट का एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया. जिसमें दिखाया कि उन्होंने उनसे क्या बात की थी. अभिनेत्री के साथ उनकी आखिरी बातचीत 25 जून को रात लगभग 5 बजकर 41 मिनट पर हुई थी. चैट की शुरुआत विशाल की ओर से रेस्टोरेंट की लिस्ट भेजने से हुई, जिसमें गिगी (बांद्रा), डिटास (लोअर परेल), स्लिंक एंड बार्डोट (वर्ली), मसाला लाइब्रेरी (बीकेसी) और अमेजोनिया (बीकेसी) शामिल थे.

विशाल को अपनी मौत के दिन मिलने वाली थी शेफाली

इस पर शेफाली ने जवाब दिया, “सुन ना आज सभी जगहों में भीड़भाड़ होंगी. क्या हम शुक्रवार को चलें?” विशाल ने सिर हिलाते हुए कहा, “हां, तुम सही कह रहे हो.” उन्होंने शुक्रवार, 27 जून को रात 10 बजे की योजना तय की थी. हालांकि उसी दिन उनकी मौत हो गई. स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विशाल ने लिखा, “जारी.” और दिल टूटने वाली इमोजी बनाई.

शेफाली जरीवाला और विशाल आदित्य सिंह की मुलाकात

शेफाली जरीवाला और विशाल आदित्य सिंह की मुलाकात बिग बॉस 13 के घर के अंदर हुई थी. वहीं दोनों के बीच काफी कम समय में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई. शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार उनके पिता सतीश जरीवाला, उनके पति पराग त्यागी और उनकी बहन शिवानी जरीवाला ने किया. उन्हें विदाई देने के लिए, उनके बिग बॉस 13 के सह-प्रतियोगी पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, विकास गुप्ता और आरती सिंह उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए. उनकी मौत का सही कारण अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino First Review: मेट्रो इन दिनों का पहला रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >