Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज

Shefali Jariwala Death Reason: चार्टबस्टर म्यूजिक वीडियो कांटा लगा सॉन्ग से फेमस हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 27 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. शेफाली अब हमारे बीच नहीं है. उनका ऐसे अचानक जाना फैंस के मन में कई सवाल छोड़ गया है. अब उनकी करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा किया है.

Shefali Jariwala Death Reason: ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं. एक्ट्रेस का 27 जून को 42 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर जानकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे कि वह वह हमारे बीच नहीं है. उनके निधन पर उनके चाहने वालों से लेकर सेलेब्स दुख जता रहे हैं. उनकी मौत के बाद नये-नये खुलासे हो रहे हैं. अब उनकी करीबी दोस्त पूजा घई ने एक इंटरव्यू में बताया कि शेफाली की मौत की रात क्या हुआ था, उन्हें एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी ने बताया था.

शेफाली जरीवाली की करीबी दोस्त ने बताया क्या हुआ था उस रात

शेफाली जरीवाला की क्लोज फ्रेंड पूजा घई ने पत्रकार विक्की लालवानी संग इंटरव्यू में एक्ट्रेस की मौत से पहले वाली रात को लेकर बात की. पूजा ने बताया, “लेकिन जो मैं परिवार और पराग से समझ पाई हूं, वह ये है कि घर में एक बहुत ही सुंदर सत्यनारायण की पूजा हुई थी. असल में अगले दिन जब हमें अंतिम संस्कार के लिए शेफाली को लेने के लिए घर में जाने की इजाजत मिली, तब मुझे पता चला कि पूरा घर पूजा के लिए सजाया गया था. पूजा ने बताया कि शेफाली ने रात का खाना खाया और पराग से कहा कि वह कुत्ते को टहलाने ले जाए. पूजा ने कहा, जैसे ही वह नीचे गया, उसे हेल्पर ने बताया कि दीदी का तबयीत ठीक नहीं लग रही. जिसके बाद पराग ऊपर आया.

पराग जब आया तो…

पूजा घई आगे कहती है, पराग जब ऊपर आया तो उसने देखा कि शेफाली की प्लस चल रही है, लेकिन वह आंखें नहीं खोल पा रही. उसके शरीर में बिल्कुल भी हरकत नहीं थी, जैसे एकदम भारी हो गया हो. उसके बाद पराग उसे अस्पताल लेकर गया, लेकिन तब तक शेफाली इस दुनिया से जा चुकी थी. पूजा ने इस इंटरव्यू में बताया कि जिस दिन एक्ट्रेस का निधन हुआ, उस दिन उन्होंने विटामिन सी का IV ड्रिप लिया था. पूजा कहती है, “उस दिन शेफाली ने विटामिन C का ड्रिप लिया था. लेकिन जैसा विटामिन C लेना एक बहुत ही सामान्य बात है. मतलब हम सब विटामिन C लेते हैं, है ना? मुझे लगता है कि कोविड के बाद से लोग विटामिन C को बहुत नियमित रूप से लेने लगे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >