Shefali Jariwala को यादकर फिर छलका पति पराग त्यागी के आंसू, कही ये इमोशनल बात

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी टूट चुके हैं. वह पल पल अपनी पत्नी को यादकर आंसू बहा रहे हैं. अब एक नए वीडियो में उन्होंने एक्ट्रेस संग बिताये कुछ अनसीन लम्हों को शेयर किया. जिसको देखकर फैंस उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं.

Shefali Jariwala: बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का 27 जून को दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया. वह 2000 के दशक के मशहूर गाने ‘कांटा लगा’ में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती थीं. 42 साल की उम्र में उनकी अचानक मौत से पराग त्यागी टूट गए. उन्हें कई बार रोते स्पॉट किया गया. अब एक्टर ने एक लेटेस्ट वीडियो में अपनी पत्नी संग बिताए अनमोल पल को याद किया.

पत्नी शेफाली को यादकर फिर इमोशनल हुए पराग त्यागी

पराग त्यागी ने शेफाली के निधन पर अपना दुख और प्यार जाहिर किया. वीडियो में शेफाली पराग का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं और एक पल में उनके हाथ उनके पालतू कुत्ते सिम्बा के पंजे पर आराम से टिके हुए हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए पराग ने लिखा, “हमेशा साथ (दिल वाला इमोजी).” बैकग्राउंड में आमिर खान और काजोल की फिल्म ‘फना’ के गाने ‘मेरे हाथों में’ बज रहा था.

शेफाली के पालतू डॉग के तबीयत को लेकर उड़ी थी अफवाह

शेफाली के निधन के बाद, उनके पालतू कुत्ते सिम्बा की सेहत को लेकर कई अफवाहें फैलीं थी. जिसके बाद पराग ने एक वीडियो पोस्ट किया, इसमें सिम्बा वो सारी रस्में निभा रहा है जो एक बेटा अपनी मां के लिए करता है. उन्होंने लिखा, “सिम्बा बहुत खुश है. यह वीडियो उन सभी प्यारे लोगों के लिए है जो हमारे बच्चे सिम्बा के बारे में वाकई चिंतित थे, क्योंकि कुछ बेरहम लोग सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए हमारे बच्चे सिम्बा के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें फैला रहे थे.”

यह भी पढ़ें- Top 5 Sawan Special Bhojpuri Song: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक, इन 5 गानों से सावन में चढ़ा शिव भक्ति का रंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >