Shark Tank India Season 3 का धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज, जानें रजिस्ट्रेशन करने का पूरा तरीका

‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 3’ जल्द टीवी पर दस्तक देने वाला है. शो का प्रोमो जारी किया गया है. प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, यदि आपके पास एक अच्छा बिजनेस आइडिया है और आप निवेश की तलाश कर रहे हैं, तो शार्क टैंक इंडिया आपके लिए सही जगह है!

Shark Tank India 3 Promo: सोनी टीवी के शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ आपको याद है ना? शो के दोनों सीजन को खासा पसन्द किया गया और यूजर्स ने इसका सपोर्ट भी किया. अब इसके फैंस के लिए गुडन्यूज है. ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 3’ जल्द टीवी पर शुरू होने वाला है. इसका नया प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है. शो में जाने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. चलिए आपको बताते है किस तरह रजिस्ट्रेशन करना है.

‘शार्क टैंक इंडिया 3’ की हो रही वापसी

‘शार्क टैंक इंडिया’ दो को शार्क्स विनीता सिंह, अमन गुप्ता, नमिता थापर, अमित जैन, पीयूष गोयल और अनुपम मित्तल ने जज किया था. इस सीजन सोनी लिव ने सीजन 3 का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में एक बिजनेसमैन को अवॉर्ड मिलता है, जिसके बाद वो अपने स्ट्रग्ल की कहानी सबको बताता है. वीडियो काफी मजेदार है. इसके अंत में एक शख्स आता है और कहता है कि आपके बिजनेस को आपके पापा, फूफा, फलाना के फंडिंग की मिले ना मिले लेकिन शार्क टैंक इंडिया में फंडिंग मिल सकती है.

मीडिया यूजर कर रहे रिएक्ट

प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, यदि आपके पास एक अच्छा व्यवसायिक विचार है और आप निवेश की तलाश कर रहे हैं, तो शार्क टैंक इंडिया आपके लिए सही जगह है! सीजन 3 की स्ट्रीमिंग जल्द ही Sony LIV पर होगी. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ओएमजी सुपर एक्साइटेड. एक यूजर ने लिखा, हम इस बार अशनीर को वापस चाहते हैं.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 के लिए कंफर्म हुए ये 7 सेलेब्स! जानें कब से शुरू होगा सलमान खान का शो

जानें रजिस्ट्रेशन करने का पूरा तरीका

शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले सोनी लिव एप डाउनलोड करना पड़ेगा. उसके बाद दी गई फार्म आपको भरनी होगी और सारी डिटेल्स डालने होगी. उसके बाद अपने यूनिक बिजनेस के आइडिया के बारे में लिखे. अगले राउंड में तीन मिनच का वीडियो आपको अपलोड करना होगा. इसमें आपको अपने बिजनेस के बारे शार्क क्यों इनवेस्ट करें, ये बताना होगा. अगल राउंड में ऑडिशन में शामिल होना होगा, जिसमें आपको ‘शार्क टैंक इंडिया’ की टीम के सामने आइडिया रखना होगा. आखिरी राउंड में आप शॉर्क के सामने होंगे, जहां उन्हें आपको अपने बिजनेस आइडिया से उन्हें इम्प्रेस करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >