Indian Idol 12, Shanmukha Priya : रियेलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) में इस हफ्ते बतौर गेस्ट बनकर बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान आई थी. इस दौरान शो की कंटेस्टेंट शनमुख प्रिया (Shanmukha Priya) ने सॉन्ग ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ गाया था. जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही एक बार फिर से यूजर्स उन्हें शो से बाहर करने की मांग कर रहे है.
दरअसल, शो में शनमुख प्रिया ने गायिका आशा भोसले द्वारा गया गाना ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’ गाया. यह गाना 1973 की फिल्म यादों की बारात का हिस्सा था. लेकिन जब शनमुख ने अपने अंदाज में गाना गाया, तो उनकी परफॉरमेंस को देखकर मीडिया यूजर्स भड़क गए औऱ उन्हें ट्रोल करने लगे.
लोगों को शनमुख का गाने का स्टाइल पसन्द नहीं आया और अब ट्विटर पर उनपर खूब सारे मीम्स बनाकर शेयर कर रहे है. लोगों का कहना है कि शनमुख प्रिया हर गाने को गाकर खराब कर देती है. यहां देखिए ये मीम्स…
वहीं, शो में आदित्य नारायण ने जीनत अमान से पूछा कि शनमुख प्रिया सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, इसे कैसे मैनेज करें. इसपर जीनत ने कहा कि, शनमुख प्रिया आप रोइये मत. दिल को बिल्कुल मत लगाना. आप खास हो, आप अपने हुनर को पहचानते हो. भला बुरा कहने वालों से ज्यादा लोग आप से प्यार करते हैं. कुछ तो लोग कहेंगे और लोगों का काम है कहना. इसके बारे में जरा भी ना सोचो. बस आगे बढ़ो.’
गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी शनमुख प्रिया ने शो के कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी के साथ ‘हमको सिर्फ तुमसे प्यार है’ गाना गाया था और इस गाने पर भी उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब बुरा-भला कहा था. जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ‘इंडियन आइडल 12’ से बाहर निकालने की मांग की थी.
