शालीन भनोट की Ex-वाइफ दलजीत कौर इस दिन लेंगी सात फेरे, जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति निखिल पटेल

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने कुछ समय पहले ही निखिल पटेल संग सगाई की थी और अब शादी की तारीख सामने आ गई है. कहा जा रहा है कि इस शादी में उनके इंडस्ट्री के और बाहर के कुछ दोस्त शामिल होंगे. कपल मार्च में ही शादी कर रहे है.

Dalljiet Kaur Wedding Date: बिग बॉस 16 फेम शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. दलजीत एक बार फिर से दुल्हन बनने जा रही है. जी हैं, एक्ट्रेस यूके में रहने वाले निखिल पटेल से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अपने बेटे जेडन के साथ विदेश जा रही है. उनकी शादी के डेट सामने आ गयी है.

इस दिन सात फेरे लेंगी दलजीत कौर

दलजीत कौर ने कुछ समय पहले ही निखिल पटेल संग सगाई की थी और अब शादी की तारीख सामने आ गई है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल 18 मार्च को शादी कर रहे है. 17 मार्च को प्री-वेडिंग सेरेमनी होगी. कहा जा रहा है कि इस शादी में उनके इंडस्ट्री के और बाहर के कुछ दोस्त शामिल होंगे. एक सूत्र ने बताया, “हां, शादी 18 मार्च को है. उसके सभी दोस्त दलजीत के लिए बहुत खुश हैं और इस बड़े दिन को लेकर काफी उत्साहित हैं. वह प्यार और शादी के दूसरे मौके की हकदार है. हमें खुशी है कि उसने निखिल को पा लिया दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं.” बता दें कि कपल ने 3 जनवरी को नेपाल में सगाई किया था.

https://www.instagram.com/p/CoWDHjGIc4S/

कौन हैं निखिल पटेल?

निखिल पटेल का जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ, जहां वे अब काम करते हैं. उनकी पिछली शादी से उनकी दो बेटियां अरियाना और अनिका हैं. इस समय वो नैरोबी, अफ्रीका में हैं. दलजीत दुबई में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में उनसे मिली थी. उनमें से कोई भी रोमांस की तलाश में नहीं था, और यह सिर्फ दो सिंगल माता-पिता चैट कर रहे थे, समय के साथ उन्हें एकदूसरे से प्यार हो गया.

Also Read: Urfi Javed Sister: कौन है उर्फी जावेद की बहन डॉली? बोल्डनेस में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती है कड़ी टक्कर, PICS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >