भारत का पहला सुपरहीरो जिसे टीवी पर देखने के लिए बच्चे छोड़ देते थे स्कूल, 90s के इस शो को आज भी करते हैं दर्शक मिस

मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय था. आज भी इस शो से कई लोगों की यादें जुड़ी है. शो में शक्तिमान बुरी ताकतों से लड़ता है. शो साल 2005 में बंद हो गया था.

Shaktimaan: क्या आपको मुकेश खन्ना स्टारर शो शक्तिमान याद हैं? 90s के दशक के बच्चों के बीच शक्तिमान काफी लोकप्रिय था और इसे देखने के लिए बच्चे बेताब रहते थे. हर हफ्ते शो के टेलीकास्ट होने का दर्शक इंतजार करते थे. ये 13 सितंबर 1997 को दूरदर्शन नेशनल चैनल पर शुरू हुआ था और साल 2005 को खत्म हो गया था. शक्तिमान भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे टीवी पर देखने के लिए बच्चे स्कूल बंक कर देते थे. शो में मुकेश खन्ना के अलावा सुरेंद्र पई, वैष्णवी महंत ने अहम किरदार निभाया था.

बुरी ताकतों के खिलाफ लड़ता था शक्तिमान

शक्तिमान की कहानी एक आम इंसान की है, जिसे अलौकिक शक्तियां मिलती है. इस शक्ति के दम पर वो बुरी ताकतों से लड़ता है और लोगों को बचाता है. शो में मुकेश खन्ना डबल रोल में थे. उनका नाम पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री था, जो अखबार ‘आज की आवाज’ में काम करते थे. यहां उनकी मुलाकात गीता विश्वास से होती है, जिसका रोल वैष्णवी महंत ने निभाया था. गीता एक फोटोग्राफर होती है. जब भी कोई मुसीबत आता है, जब गंगाधर, शक्तिमान बन जाता था.

Also Read- Shaktimaan का टीजर जारी होते हुए मुकेश खन्ना क्यों बोले- मैंने वादा किया था वो आज पूरा कर दिया? जानें

Also Read- फिर होगी “शक्तिमान” की वापसी, मुकेश खन्ना ने घटाया आठ किलो वजन

यूट्यूब पर आपको मिल जाएगी शक्तिमान

शक्तिमान जिस तरह से हवा में अपना हाथ उठाकर उड़ते थे, बच्चे ऐसा करने का नकल अपने छत पर करते थे. उन्हें लगता था अगर वो गिर भी गए तो शक्तिमान उन्हें बचा लेंगे. शो के आखिरी में शक्तिमान बच्चों को ऐसा नहीं करने के लिए सलाह भी देते थे. शो के टोटल 520 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे. इस सीरियल को साल 2005 में बंद कर दिया गया था. अगर आप इसे देखकर अपनी पुरानी यादें ताजा करना चाहते है तो ये आपको यूट्यूब पर मिल जाएगा. अगर आपने इसे नहीं देखा तो घर बैठे देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >