तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के पीछे क्या थी वजह, अब जाकर शैलेश लोढ़ा ने बताया कारण, आप भी जानिये

शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को छोड़ने के अपने कारणों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे दर्शकों से इतना ज्यादा प्यार मिला है. अभिनेता ने संकेत दिया कि यह निर्माता के साथ उनका कुछ पंगा हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के स्टारकास्ट की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सभी किरदार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. हालांकि बीते कुछ दिनों पहले शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कह दिया था. ये खबर सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गए थे. फैंस बार-बार पूछ रहे थे कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया. अब एक्टर ने इसके पीछे की वजह बताई है.

शैलेश लोढ़ा ने बताया क्यों छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा

एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, शैलेश से पूछा गया कि उन्होंने सिटकॉम का इतना पसंदीदा हिस्सा होने के बावजूद इसे क्यों छोड़ दिया. जिस पर उन्होंने जवाब दिया, “इस देश में प्रकाशक हीरे की अंगूठी पहनते हैं और एक लेखक को जो अपनी किताब छपवाना चाहता है, उन्हें पैसा खर्च करना पड़ता है. अगर दूसरे लोगों की प्रतिभा से कमाई करने वाले लोग खुद को ऊपर समझने लगें और टैलेंटेड लोगों से ऊपर तो एक टैलेंटेड व्यक्ति को आवाज उठानी चाहिए. शायद मैं उन टैलेंटेड लोगों में से एक हूं, जिन्होंने आवाज उठाई है.”

कोई भी कलाकार प्रकाशक से बड़ा नहीं हो सकता

उन्होंने आगे कहा, “कलाकार के काम से लोकप्रियता हासिल करने वाले कलाकार से बड़े नहीं हो सकते…दुनिया में कोई भी प्रकाशक लेखक से बड़ा नहीं हो सकता…कोई भी निर्माता अभिनेता से बड़ा नहीं हो सकता. वह एक व्यवसायी है, यदि कोई हो व्यवसायी मुझमें अभिनेता या कवि पर हावी होने की कोशिश करता है, मैं इसकी कड़ी निंदा करूंगा.”

Also Read: बचपन से ही कवि बनना चाहते थे तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें
असित मोदी से अनबन के चलते शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा शो

पिछले साल भी ऐसी खबरें आई थीं कि प्रोड्यूसर असित मोदी से अनबन के चलते शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया था. हालांकि, अभिनेता ने इसके बारे में सीधे तौर पर कभी बात नहीं की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेकर्स के साथ अपनी अनबन का संकेत देते हुए कुछ पोस्ट शेयर किए. तारक मेहता में शैलेश की जगह सचिन श्रॉफ ने ली है. यहां तक ​​कि जेठालाल के बेटे टप्पू उर्फ​राज अनादकट ने औपचारिक रूप से पिछले साल दिसंबर में बाहर निकलने की घोषणा की. असित मोदी ने हाल ही में उनकी जगह नीतीश भलूनी को उतारा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >