शाहरुख खान के नाम एक और खिताब, दुनिया के 50 महान अभिनेताओं में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय कलाकार

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को यूं ही किंग खान नहीं कहा जाता है. एक्टर ने एक और खिताब अपने नाम कर ली है. जी हां एसआरके को फेमस मैग्जीन एम्पायर ने दुनिया के 50 महान एक्टर की लिस्ट में शामिल किया है.

1 / 1
शाहरुख खान के नाम एक और खिताब, दुनिया के 50 महान अभिनेताओं में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय कलाकार
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान के नाम एक और खिताब, दुनिया के 50 महान अभिनेताओं में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय कलाकार

शाहरुख खान के नाम एक और खिताब, दुनिया के 50 महान अभिनेताओं में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय कलाकार

बॉलीवुड सुपरस्टार और हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान के नाम एक और खिताब दर्ज हो गया है. ब्रिटेन की ‘एम्पायर मैगजीन’ की ओर से तैयार की गई सदाबहार महान 50 अभिनेता और अभिनेत्रियों की सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान इकलौते भारतीय हैं.

एम्पाइअर पत्रिका ने जिस सूची में शाहरुख खान को शामिल किया है, उसी सूची में हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार डेंजल वॉशिंगटन, टॉम हैंक्स, एंथोनी मार्लन ब्रैंडो, मेरिल स्ट्रीप और जैक निकोल्सन समेत अन्य शामिल हैं.

पत्रिका ने किंग खान की तारीफ में कहा, शाहरुख खान का करियर अब चार दशक लंबा हो गया है और उन्होंने बेहतरीन और कामयाब फिल्में दी हैं. उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है.

पत्रिका ने आगे कहा, ”आप ऐसा करिश्मा और अपने शिल्प में पूर्ण महारत के बिना नहीं कर सकते. लगभग हर शैली में सहज, ऐसा कुछ भी नहीं है, जो वह नहीं कर सकते.” एसआरके ने यूं तो कई फिल्मों में अपने अभिनय के जौहर बिखरे हैं, लेकिन पत्रिका ने चार फिल्मों में उनके किरदारों को रेखांकित किया है. इनमें संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘देवदासट, करण जौहर की ‘माई नेम इज खान’, और ‘कुछ कुछ होता है’ और आशुतोष गोवारिकर की ‘स्वदेश’ शामिल है.

पत्रिका ने कहा, साल 2012 में आई फिल्म ‘जब तक है जान’ में उनके डायलॉग ”जिंदगी तो हर रोज जान लेती है… बम तो सिर्फ एक बार लेगा” को उनके करियर की बेहतरीन पंक्ति के तौर पर पहचाना गया है.

शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे. यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज होगी. फिल्म सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित की गई है. इसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >