Shahrukh Khan का शानदार 4 मंजिला ऑफिस क्‍वारंटीन जोन में बदला, देखें Video

Shahrukh Khan ने संकट की इस घड़ी में लगातार लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिशों में लगे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने चार मंजिला ऑफिस को क्वारंटाइन जोन के लिए बीएमसी को दिया था.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस जंग में बॉलीवुड सेलेब्स हर तरह से लोगों की मदद में लगे है. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) ने संकट की इस घड़ी में लगातार लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिशों में लगे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने चार मंजिला ऑफिस को क्वारंटाइन जोन के लिए बीएमसी को दिया था. अब इस बिल्डिंग को क्‍वारंटीन क्‍वाटर्स में ट्रांसफॉर्म कर दिया है. इसे लेकर गौरी ने एक वीडियो पोस्ट किया है.

Also Read: #AsKSRK: शाहरुख खान से दिल खोलकर फैंस ने किये सवाल, तो किंग खान ने दिये यूं जवाब

गौरी खान ने इ��स्टाग्राम अकाउंट पर इसका एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘इस ऑफिस को रीफर्बिश्‍ड किया गया. यह क्‍वारंटीन जोन है जिसमें जरूरतमंदों को जरूरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं. हमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक होकर मजबूती के साथ खड़े होना चाहिए.’

गौरी खान की ओर से शेयर किये गये वीडियो को उनके मीर फाउंडेशन की तरफ से बनाया गया है. इस वीडियो में शाहरुख खान के ऑफिस के अंदर मरीजों के लिए तमाम बेड नजर आ रहे हैं जिनका इस्तेमाल कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की क्वारंटीन करने कि लिए किया जाएंगे.

दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स की तरह शाहरुख और गौरी खान लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने जानकारी दी थी कि उनकी संस्था की तरफ से गरीब लोगों को अभी तक 95,000 को खाना बांटा जा चुका है. इसके साथ ही उन्होंने 25000 पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट) महाराष्ट्र मेडिकल स्टाफ को दिए थे, जिसके लिए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने उनका धन्यवाद भी करा था.

कुछ समय पहले शाहरुख खान ने ट्व‍िटर पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया था. फैन्स के सवालों का शाहरुख खान जवाब भी दे रहे थे. इसी बीच एक यूजर ने शाहरुख से उनके डोनेशन के बारे में सवाल किया. यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख सर सही बताना कितना दिया पीएम फंड में?’. इस सवाल पर शाहरुख ने भी यूजर के मजे ले लिए. शाहरुख ने जवाब में लिखा- ‘सच में…खजांची है क्या?’ शाहरुख का यह जवाब है तो समझदारी भरा. उन्होंने डोनेशन देने के सवाल पर मना भी नहीं किया और ना ही अमाउंट का खुलासा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >