Shahid Kapoor ने ब्रेकअप के 17 साल बाद एक्स गर्लफ्रेंड से यूं मिलने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अच्छा लगा तो ये…

Shahid Kapoor: IIFA डिजिटल अवार्ड्स के ग्रीन कार्पेट ब्रेकअप के 17 साल बाद करीना कपूर और शाहिद कपूर एक दूसरे से मुस्कुराते हुए मिले. अब पूरे वाक्या पर शाहिद ने चुप्पी तोड़ी है.

Shahid Kapoor: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ. इसमें करीना कपूर खान और शाहिद कपूर को एक स्टेज पर चिट चैट करते स्पॉट किया गया. दोनों खुशी से से मिले और मुस्कुराते हुए एक दूसरे को गले भी लगाया. स्टार्स को यूं देखकर ऐसा लग रहा था, मानों वह कई साल पुराने दोस्त मिले हैं. करीना और शाहिद किसी जमाने में एक क्यूट कपल हुआ करते थे, हालांकि कुछ सालों बाद उनका ब्रेकअप हो गया. अब शाहिद ने इस मुलाकात पर चुप्पी तोड़ी है.

करीना कपूर संग मिलने पर क्या बोले शाहिद

शाहिद कपूर ने करीना संग यूं मिलने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने IIFA डिजिटल अवार्ड्स के ग्रीन कार्पेट पर बोलते हुए कहा, “हमारे लिए यह कोई नई बात नहीं है… आज स्टेज पर मिले और हम लोग इधर-उधर मिलते रहते हैं. यह हमारे लिए बिल्कुल सामान्य बात है… अगर लोगों को अच्छा लगा, तो यह अच्छा है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

शाहिद और करीना कपूर कभी थे पसंदीदा कपल

2000 के दशक में शाहिद कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा रियल और रील लाइफ कपल थे, जिन्होंने ‘फिदा’, ‘चुप चुप के’ और कल्ट क्लासिक ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से स्क्रीन पर धूम मचा दी थी, लेकिन ‘जब वी मेट’ खत्म होने से ठीक पहले उनकी प्रेम कहानी ने एक अलग मोड़ ले लिया और उन्होंने अलग होने का फैसला किया.

शाहिद और करीना अपनी लाइफ में हैं काफी खुश

आज की बात करें तो दोनों ही सितारों ने अपनी खूबसूरत जिंदगी बनाई है. करीना सैफ अली खान के साथ खुश हैं और दो बच्चों की मां है. इस बीच, शाहिद को भी फिल्म इंडस्ट्री से बाहर प्यार मिला और उन्होंने मीरा राजपूत से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा और एक बेटी है. IIFA का 25वां संस्करण जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >