पठान की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने इन बॉलीवुड एक्टर्स से लिये थे जिम टिप्स, फिर बहाया था जमकर पसीना

शाहरुख खान के 57वें जन्मदिन पर पठान फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया. टीजर में शाहरुख खान के पैक्स देखकर फैंस काफी ज्यादा इम्प्रेस हो गए. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि इस बॉडी को पाने के लिए किस अभिनेता ने उन्हें जिम टिप्स दिए थे.

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में किंग खान को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया. उनकी बॉर्डी काफी फिट और एब्स से भरी लग रही थी.

अब कुछ कुछ होता है अभिनेता ने शेयर किया कि कौन से जिम एक्सरसाइज से उन्होंने ये बॉडी बनाई. एक्टर ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान अपने वर्कआउट रूटीन में कुछ फेरबदल किया.

शाहरुख ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि अपने जिम सेशन के दौरान क्या करना है. “मेरी सुबह थोड़ी देर से होती, मैं 45 मिनट के लिए जिम गया, कोरोना की वजह से वहां ट्रेनर्स अलाउड नहीं थे, जिसके बाद मैं ने वर्कआउट रूटीन को गूगल किया.

इससे भी बात नहीं बनी तो बड़े स्टार्स जैसे सलमान खान, टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ वीडियो कॉल किया और उनसे जिम टिप्स लेना शुरू किया. उन्होंने कुछ एक्सरसाइज बताए, जिसे फॉलो किया.

पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. शाहरुख खान के पास तापसी पन्नू के साथ डंकी भी है. इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है. वह नयनतारा के साथ जवान फिल्म में भी दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >