शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर ऑफिसर ने रोका, कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने पर एक घंटे हुई पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रोक दिया. खबरों के मुताबिक एयरपोर्ट पर लाखों की कीमत की घड़ियों को भारत लाने और बैग में खीली डिब्बे मिलने की वजह से उनसे पूछताछ की गई.

Shah Rukh Khan Stopped At Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान और उनकी टीम को कस्टम विभाग की ओर से रोकने का मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान से डिपार्टमेंट ने एक घंटे तक कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने पर पूछताछ भी की. जानकारी के अनुसार सीमा शुल्क अधिकारियों ने शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह को आज सुबह करीब 12:50 बजे हवाई अड्डे पर उनके सामान के साथ रोक दिया. अधिकारियों ने सामान की जांच की, जिसमें शानदार घड़ियों के खाली कवर दिखाई दिए.

शाहरुख खान को देना पड़ा जुर्माना

सीमा शुल्क अधिकारियों की ओर से शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था. एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के सूत्रों ने टाइम्स नाउ को बताया कि अभिनेता के पास 18 लाख रुपये की महंगी घड़ियां थीं. कस्टम ड्यूटी के लिए शाहरुख खान को कथित तौर पर 6.83 लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ा था. शाहरुख खान एक निजी चार्टर्ड विमान में यात्रा कर रहे थे.

Also Read: शाहरुख खान ने अभिषेक बच्चन को दिया था ये करियर एडवाइज, जिसे आज भी फॉलो करते हैं एक्टर
शारजाह में एसआरके ने कही थी ये बात

शारजाह में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की. यह पूछे जाने पर कि क्या अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले नर्वस महसूस करते हैं, शाहरुख ने चुटकी ली, “मुझे नहीं लगता कि मुझे नर्वस होने की जरुरत है, वे सभी सुपरहिट फिल्में होने वाली हैं.” यह कहते हुए कि यह एक ‘घमंडी’ बयान नहीं है, अभिनेता ने समझाया, “यही विश्वास है, जब मैं सोता हुं, या जब मैं जागता हुं…मैं विश्वास करता हुं कि मैं हर रोज मेहनत कर रहा हुं..खतरनाक स्टंट कर रहा हुं…दिन में 18 घंटे काम करता हुं…अगर मुझे यह विश्वास नहीं होता कि मैं एक ऐसा फिल्म बना रहा हूं, जो बहुत से लोगों को पसंद आएगा, तो मैं इसे नहीं कर पाऊंगा. इसलिए, ये एक घमंडी बयान नहीं है, यही मुझे विश्वास करना पसंद है. यह बच्चों जैसा विश्वास है कि ‘देखो, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ तैयार किया है, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, मैं अच्छे अंकों के साथ पास होने जा रहा हूं.’ 2023 में शाहरुख खान की तीन बड़ी रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर वापसी होगी, इसमें सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’, एटली की ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >