Shah Rukh Khan Diet: दिन में एक बार खाना खाते हैं SRK, आपको भी चाहिए उनके जैसी बॉडी तो फॉलो करें ये रूटीन

Shah Rukh Khan Diet: शाहरुख खान की फिटनेस आज भी वैसी ही है, जैसे वह 90 के दशक में हुआ करते थे. बहुत से फैंस उनकी डेली रूटीन को जानना चाहते थे. अब किंग खान ने इसका खुलासा भी कर दिया है.

Shah Rukh Khan Diet: 58 साल की उम्र में भी शाहरुख खान फिट, आकर्षक, हैंडसम और निश्चित रूप से कई फैंस के पसंदीदा एक्टर हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. इसमें पठान, जवान और डंकी शामिल है. एक्टर इन मूवीज में काफी फिट नजर आए थे. पठान में तो उनके सिक्स पैक की हर तरफ चर्चा होने लगी थी. इसके बाद नेटिजन्स ये जानने के लिए बेताब थे कि एसआरके की डेली रूटीन क्या है. वह कौन सा डायट फॉलो करते हैं. अब खुद किंग खान ने इस राज से पर्दा उठाया है.

किस रूटीन को फॉलो कर शाहरुख खान ने परफेक्ट फिट

द गार्जियन संग एक इंटरव्यू में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी लाइफ स्टाइल पर बात की. उन्होंने कहा कि वह सुबह करीब 5 बजे सो जाते हैं और करीब 9 बजे उठते हैं. वह रोजाना देर रात 30 मिनट तक वर्कआउट करते हैं और दिन में केवल एक बार खाना खाते हैं.

किस टाइम में वर्कआउट करते हैं शाहरुख खान

एक्टर ने आगे कहा, ”अगर मैं शूटिंग कर रहा होता हूं, तो लगभग नौ या दस बजे उठ जाता हूं, लेकिन फिर मैं रात 2 बजे घर आऊंगा, नहाऊंगा और फिर सोने से पहले वर्कआउट करूंगा.” निश्चित रूप से, यह शाहरुख खान की स्ट्रिक्ट डाइट का ही नतीजा है, जिससे आज भी वह एक्शन सीन्स को उनते ही एनर्जी से करते हैं, जितना 90 दशक में किया करते थे.

किस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान जल्द ही किंग में नजर आएंगे, जिसमें कथित तौर पर उनकी बेटी सुहाना खान और मुंज्या स्टार अभय वर्मा भी होंगे. लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने भी पहली बार किंग के बारे में खुलकर बात की और कहा, “यह एक एक्शन ड्रामा है. यह दिलचस्प होगा. मैं कुछ समय से ऐसी फिल्म करना चाहता था, और मैं वास्तव में सात, आठ साल से ऐसी फिल्म करना चाहता था.”

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Also Read- Stree 2: कंगना रनौत ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो मूवीज में करियर बनाना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >